Move to Jagran APP

जम्मू- कश्मीर में उल्टा तिरंगा फहराने पर मचा बवाल, विरोध के बाद सुधारी गलती

जम्मू कश्मीर में डाक विभाग मुख्यालय में उल्टा तिरंगा फहराने पर मचा बवाल। सोशल साइट पर यह मुद्दा गर्माने के चंद मिनटों में इस गलती को सुधारा गया।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 28 Apr 2018 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 28 Apr 2018 09:51 AM (IST)
जम्मू- कश्मीर में उल्टा तिरंगा फहराने पर मचा बवाल, विरोध के बाद सुधारी गलती
जम्मू- कश्मीर में उल्टा तिरंगा फहराने पर मचा बवाल, विरोध के बाद सुधारी गलती
style="text-align: justify;">जम्मू (राज्य ब्यूरो)। जम्मू- कश्मीर से तिरंगे के अपमान का एक मामला सामने आया है। जहां रेल हेड कॉम्प्लेक्स में डाक विभाग मुख्यालय में लापरवाही के चलते शुक्रवार को उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय में सुबह तिरंगे को उल्टा देख वहां से गुजरने वाले लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।

सोशल साइट पर यह मुद्दा गर्माने के चंद मिनटों में इस गलती को सुधार लिया गया। सुबह साढ़े नौ बजे कार्यालय लगने से पहले रोज तिरंगा फहराया जाता है। शुक्रवार को किसी कर्मचारी ने झंडा उल्टा फहरा दिया। किसी को भी सुबह 10 बजे तक इसका अंदाजा नहीं था। जैसे ही इस बारे में पता चला तो गलती को सुधार दिया गया। जिम्मेदार कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। डाक सेवा निदेशक गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारी ने गलती से तिरंगा उल्टा फहरा दिया। यह स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.