Move to Jagran APP

मजबूत केस के बावजूद पकड़ में आने से बच गया मेहुल चोकसी, कमजोर कानून या चूक?

कैरेबियाई देश डोमिनिका में पकड़े गए चोकसी के खिलाफ सुबूतों का पुलिंदा लेकर एक भारतीय दल चार्टर्ड विमान से वहां पहुंचा था ताकि उसे भारत लाया जा सके। अब यह मामला फिलहाल टल गया है तो कई सवाल उठ रहे हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 10:08 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 10:08 AM (IST)
मजबूत केस के बावजूद पकड़ में आने से बच गया मेहुल चोकसी, कमजोर कानून या चूक?
फिलहाल कैरेबियाई देश डोमिनिका की जेल में बंद है भगोड़ा हीरा कारोबारी

नई दिल्ली, एएनआइ। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश भागा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत की पकड़ में आते-आते बच गया। कैरेबियाई देश डोमिनिका में पकड़े गए चोकसी के खिलाफ सुबूतों का पुलिंदा लेकर एक भारतीय दल चार्टर्ड विमान से वहां पहुंचा था, ताकि उसे भारत लाया जा सके। अब यह मामला फिलहाल टल गया है तो कई सवाल उठ रहे हैं।

loksabha election banner

डोमिनिका की अदालत से चोकसी को भारत लाए जाने से फिलहाल कुछ मोहलत मिल गई है। चोकसी पीएनबी के साथ 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अपने भांजे नीरव मोदी के साथ वांछित है। चोकसी के खिलाफ मजबूत केस था, इसके बावजूद डोमिनिका की अदालत ने मामले को टाल दिया है और अभी अगली सुनवाई की तारीख भी निश्चित नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चोकसी के वकील विपक्षी दलों के साथ मिलकर न्यायपालिका पर दबाव बनाने में सफल रहे। अदालत ने एंटीगुआ से अवैध तरीके से डोमिनिका में प्रवेश करने की जगह वकीलों की इस दलील को मान लिया कि चोकसी को अगवा कर वहां लाया गया। जबकि, सुबूतों से पता चलता है कि चोकसी क्यूबा भागने की पूरी तैयारी में था। फिलहाल चोकसी एंटीगुआ एवं बरबूडा का नागरिक है। पिछले हफ्ते एंटीगुआ से डोमिनिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने पर उसे पकड़ा लिया गया था। भारत सरकार उसे वापस लाने की कोशिशों में जुटी है।                                                                          


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.