Move to Jagran APP

यूपी, हरियाणा, बिहार और दिल्ली में शीतलहर बढ़ने से ठंड में होगा इजाफा, श्रीनगर में भारी बर्फबारी

Weather Updates 9 January 2020 सुबह के वक्त यूपी हरियाणा दिल्ली बिहार सहित ज्यादातर राज्यों में घना कोरहरा दर्ज किया गया है। बदलते मौसम के मिजाज से लोगों को आने वाले दिनों में शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। उधर श्रीनगर में भारी बर्फबारी हुई।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 07:44 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 11:45 AM (IST)
यूपी, हरियाणा, बिहार और दिल्ली में शीतलहर बढ़ने से ठंड में होगा इजाफा, श्रीनगर में भारी बर्फबारी
यूपी, हरियाणा, बिहार और दिल्ली में सुबह रहा कोहरा, शीतलहर बढ़ने से ठंड में होगा इजाफा

नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर के कई राज्यों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते दिन हल्की बारिश दर्ज की गई है। पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर हुई इस बारिश के बाद दिल्ली में शीतलहर बढ़ गई है। बढ़ती शीतलहर ने जरुर दिल्ली की ठंड में थोड़ा सा इजाफा किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब हरियाणा सहित बिहार में सुबह के वक्त घना कोहरा दर्ज किया है, जिसके चलते लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

वहीं उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, और हिमाचल में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग की आने मानें तो आने वाले दिनों में उत्तर भारत के ज्यातातर राज्यों शीतलहर बढ़ने ठंड और बढ़ेगी और न्यूनतम पारा गिरेगा। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा दर्ज किया गया। पालम और सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग, दिल्ली ने इसकी जानकारी दी है।

यूपी के मरेठ में कोहरा छाए रहने की आशंका

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर राज्यों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा। वहीं मेरठ में यह स्थिति देखने को मिली है। रिपोर्ट की मानें तो यहां के सभी क्षेत्रों में अभी कोहरे के और छाए रहने आशंका है। मेरठ में बीते दिनभर बारिश का मौसम ही बना रहा। आज यानी शनिवार को न्‍यूनतम पारा 7 डिग्री और अधिकतम पारा 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन में हल्‍की धूप निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

उधर, मौसम विभाग उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोहरा रहने की आशंका जताते हुए ठंडी हवाओं के चलते अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर इलाके में विक्षोभ बने रहेन से दिन में बादलों की आवाजाही रही। वहीं शाम को विक्षोभ समाप्त हो गया। लिहाजा अब बारिश का सिलसिला भी समाप्त हुआ। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।

बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां पर हो रही बर्फबारी का पर्यटक लुत्फ उठा रहे हैं। यहां पर मौजूद हल्द्वानी  के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही हैथ। यहां पर चार डिग्री के नीचे तापमान पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की वजह से तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.