Move to Jagran APP

COVID-19 India Update: देश में एक लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में 157 मौतें, 5,242 नए केस

COVID-19 India Update देश में कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटे में संक्रमण से 157 लोगों की मौत हुई है जबकि 5242 नए मामले सामने आए हैं। जानें बाकी राज्‍यों का हाल...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 06:26 AM (IST)
COVID-19 India Update: देश में एक लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में 157 मौतें, 5,242 नए केस
COVID-19 India Update: देश में एक लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में 157 मौतें, 5,242 नए केस

नई दिल्ली, ब्‍यूरो/एजेंसी। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप थमना नजर नहीं आ रहा है। देश में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख को पार कर गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्‍त आंकड़ों के आधार पर बताया है कि देश में कोरोना के मामले 1,00,096 हो गए हैं जबकि संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा तीन हजार को पार करके 3,078 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में संक्रमण से 157 लोगों की मौत हुई है जबकि रिकॉर्ड 5,242 नए मामले सामने आए हैं। 

loksabha election banner

इसलिए है आंकड़ों में अंतर 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक कोरोना वायरस से कुल 96,169 लोग संक्रमित हुए हैं और 3,029 लोगों की मौत हुई है। हालांकि 37 हजार से ज्यादा लोग अभी तक स्वस्थ भी हुए हैं। सोमवार को महाराष्ट्र में दो हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन दो हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। रविवार को 2,347 नए केस मिले थे। दिल्ली भी 10 हजार से ज्यादे मरीजों वाला देश का चौथा राज्य बन गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी बताई जाती है। 

दुनिया के मुकाबले कहां हैं हम 

- भारत में प्रति एक लाख जनसंख्या पर कोरोना के 7.1 मामले 

- दुनिया में प्रति एक लाख की आबादी पर कोरोना के 60 केस 

- अमेरिका में प्रति एक लाख की आबादी पर संक्रमण के 431 मामले 

- रूस में प्रति एक लाख की आबादी पर कोरोना के 195 केस 

- ब्रिटेन में प्रति एक लाख की आबादी पर संक्रमण के 361 मामले 

फ‍िर भी सुकून देते हैं ये आंकड़े 

- भारत में कोरोना के खिलाफ 38.39 फीसद है रिकवरी रेट 

- 70 फीसद से अधिक मौतें पहले से मौजूद बीमारियों के चलते 

- बीते 14 दिनों से संक्रमण के दोगुने होने की दर 11.5 फीसद 

- संक्रमण के दोगुने होने के समय में 13.6 फीसद का आया सुधार

- देश में कोरोना के मामले 80 हजार तक पहुंचने में लगे 106 दिन 

महाराष्ट्र में 35 हजार से ज्यादे मरीज

महाराष्ट्र में तमाम कोशिशों के बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही है। सोमवार को भी राज्य में 2,033 नए मामले सामने आए, जबकि रविवार को 2,347 नए केस मिले थे। नए मामलों में आई तेजी के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,058 हो गई है। राज्य में अब तक 1,249 लोगों की जान भी जा चुकी है।

10 हजार से ज्‍यादा मरीजों वाला चौथा सूबा बनी दिल्‍ली 

राजधानी दिल्ली में नए मामलों में कमी नहीं आ रही है। राष्‍ट्रीय राजधानी में सोमवार को 299 नए केस मिले और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,054 हो गई। महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के बाद दिल्ली देश का चौथा ऐसा राज्य है जहां 10 हजार से ज्यादे कोरोना के मरीज हैं।

गुजरात में 366 नए केस मिले

गुजरात में भी हालात सुधर नहीं रहे हैं। राज्य में 366 नए केस के साथ संक्रमितों की संख्या 11,746 हो गई है। राज्य में अब तक 694 लोगों की मौत भी हो चुकी है। सबसे ज्यादे राजधानी अहमदाबाद , सूरत और वडोदरा प्रभावित हुए हैं।

बिहार में अचानक बढ़े मामले

बिहार कोरोना वायरस से संक्रमण तेज होते जा रहा है। दूसरे राज्यों से लौट रहे मजदूरों के चलते राज्य में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को 139नए मामलों के साथ मरीजों का आंकड़ा 1,423 पर पहुंच गया।

मध्य प्रदेश-जम्मू व कश्मीर में स्थिति गंभीर

मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना से स्थिति गंभीर होते जा रही है। सोमवार को मध्य प्रदेश में 210 और जम्मू-कश्मीर में 106 नए मामले सामने आए है और दोनों ही राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़कर क्रमश: 5,345 और 1,289 हो गई।

राजस्थान में रिकॉर्ड 305 नए केस

राजस्थान में 305 नए केस सामने आए हैं। एक दिन में राज्य में नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 5,507 हो गई है। हरियाणा में भी 14 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 910 पर पहुंच गया है।

बंगाल में तीन हजार के करीब संक्रमित

बंगाल में भी हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। 148 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 2,825 हो गई है। इसी तरह असम में 104, झारखंड में 277, 146 नए मामलों क के साथ उत्तर प्रदेश में 4,605 , पंजाब में 2,073 और हिमाचल में 86 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं।

तमिलनाडु में 536 नए मामले

तमिलनाडु में फिर 536 नए मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में लगातार पांच सौ से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,760 हो गई है। आंध्र प्रदेश में अब तक 2,432, कर्नाटक में 1,246 और केरल में 630 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 35,058

गुजरात - 11,746

तमिलनाडु - 11,760

दिल्ली - 10,054

राजस्थान - 5,507

मध्य प्रदेश - 5,243

उत्तर प्रदेश - 4,605

बंगाल - 2,825

आंध्र प्रदेश - 2,432

पंजाब - 2,073

तेलंगाना - 1,592

बिहार - 1,423

जम्मू-कश्मीर - 1,289

कर्नाटक - 1,246

हरियाणा - 910

ओडिशा - 896

केरल - 630

झारखंड - 277

चंडीगढ़ - 191

त्रिपुरा - 167

उत्तराखंड - 98

असम - 104

हिमाचल प्रदेश - 86

छत्तीसगढ़ - 95

लद्दाख - 45

अंडमान-निकोबार -33

गोवा - 37

मेघालय -13

पुडुचेरी - 12

मणिपुर - 7

मिजोरम - 1

अरुणाचल -1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.