Move to Jagran APP

भारतीय नौसेना की एक और बड़ी उपलब्धि, डूबती पनडुब्बी का किया सफल रेस्क्यू

आंध्र प्रदेश के विजाग में समुद्र के गहरे पानी में पनडुब्बी को डूबने से बचाने का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 01:15 PM (IST)
भारतीय नौसेना की एक और बड़ी उपलब्धि, डूबती पनडुब्बी का किया सफल रेस्क्यू
भारतीय नौसेना की एक और बड़ी उपलब्धि, डूबती पनडुब्बी का किया सफल रेस्क्यू

विजाग, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के विजाग में समुद्री तट पर गहरे पानी में पनडुब्बी को डूबने से बचाने का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया। विशाखापत्तनम में स्थित दीप जलमग्नता बचाव वाहन (डीएसआरवी) ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। एक आपातकालीन पनडुब्बी ने गहरे पानी में फंसे आइएनएस सिंधध्वज का रेस्क्यू किया गया। 

loksabha election banner

भारतीय नौसेना ने यह उपलब्धि दो जून को हासिल की। इस अभ्यास के तहत आइएनएस सिंधुध्वज में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षापूर्वक एक आपातकालीन रेस्क्यू वाहन (DSRV) के जरिए निकाल लिया गया।

भारतीय नौसेना के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं के वक्त समुद्र में फंसे लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा सकेगा।

जिस पनडुब्बी से यह अभ्यास किया गया वह भारतीय नौसेना पनडुब्बी डिजाइनर यानी DND (SDG) द्वारा डिजाइन किया गया है।

समुद्र में लाइव अभ्यास को सफलतापूर्वक करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.