छत्तीसगढ़ में राज्य मुख्यालय की ओर बढ़ रहा खतरनाक हाथियों का दल
हाथियों का उग्र दल राज्य मुख्यालय रायपुर की ओर एक बार फिर बढ़ रहा है।प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 09:20 AM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 09:28 AM (IST)
रायपुर (नईदुनिया)। हाथियों का उग्र दल माना जाने वाला 'लोनर्स ग्रुप' राज्य मुख्यालय रायपुर की ओर एक बार फिर बढ़ रहा है। हालांकि, यह दल अभी महासमुंद जिले की सीमा में है। उसे रायपुर की सीमा में प्रवेश करने के लिए महानदी को पार करना होगा। इधर, प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को आगाह किया जा रहा है कि वो सुरक्षित स्थानों पर ही रहें, हाथियों के पास न जाएं।
वन विभाग के बीट गार्ड इन हाथियों पर नजर रखे हुए हैं, क्योंकि हाथियों ने नदी पार कर लिया तो उन्हें, लौटाना मुश्किल होगा। हाथियों के इस दल का नामकरण वन विभाग ने लोनर्स(उग्र दल) के रूप में किया है। इस ग्रुप में 46 हाथी हैं। मुख्य दल कोरबा मंडल में है, मगर 14 हाथी रास्ता भटककर रायपुर की सीमा पर बहने वाली महानदी तक आ गए हैं। हाथियों का यह दल बीते पांच वर्ष में 55 लोगों को पैरों से रौंदकर मार चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें