केरल: दलित पुजारी पर किया चाकू से हमला, हालत स्थिर
केरल में दलितों और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले की खबरें अब आम हो गई हैं। ताजा घटना में एक दलित पुजारी पर हमला किया गया है।
पलक्कड़, एएनआई। केरल के पलक्कड़ में एक दलित पुजारी बीजू नारायणन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जिसमें पुजारी बुरी तरह से घायल हो गया। मामला सुबह का है। ये पुजारी पटेललंबी का रहना वाला है। बताया जा रहा है कि बिजू नारायणन त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड से वेदों का अध्ययन करने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं।
Kerala:Dalit priest Biju Narayanan was stabbed in early hours at his home by an unidentified person in Palakkad; priest admitted to hospital pic.twitter.com/BfWRUmgY9T
— ANI (@ANI) September 27, 2017
केरल में आए दिन दलितों, आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले और उनकी हत्या करने के मामले सामने आते रहे हैं। हाल ही में कन्नूर जिले में मट्टन्नुर के समीप मंगलवार को नेल्लुनी में माकपा कार्यकर्ताओं के हमले में आरएसएस का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था।
यह भी पढ़ें: 'हिंदू महिलाओं को इस्लाम अपनाने और शादी के लिए मजबूर कर रहे हैं रोहिंग्या मुस्लिम'