बच्ची से वेश्यावृत्ति करवाना चाहता था अपहरणकर्ता
मुंबई के सीएसटी स्टेशन से चुराई गई तीन वर्ष की मासूम संगीता का अपहरण भीख मंगवाने और बड़ी होने पर वेश्यावृत्ति कराने के लिए किया गया था। इसके लिए अपहरणकर्ता ने बकायदा उसे प्रशिक्षण भी देना शुरू कर दिया था। संगीता को मजबूर किया जाता था कि वह अपहरणकर्ता को पापा बोले। यह तथ्य पुलिस की छानबीन के दौरान सामने आए हैं।
मुंबई। मुंबई के सीएसटी स्टेशन से चुराई गई तीन वर्ष की मासूम संगीता का अपहरण भीख मंगवाने और बड़ी होने पर वेश्यावृत्ति कराने के लिए किया गया था। इसके लिए अपहरणकर्ता ने बकायदा उसे प्रशिक्षण भी देना शुरू कर दिया था। संगीता को मजबूर किया जाता था कि वह अपहरणकर्ता को पापा बोले। यह तथ्य पुलिस की छानबीन के दौरान सामने आए हैं।
गौरतलब है कि मासूम संगीता शुक्रवार को अपने मा-बाप की गोद में पहुंची। संगीता की मेडिकल जाच पूरी नहीं हो पाने की वजह से उसे उसके मां-बाप को सौंपने में देरी हुई। एक महीने बाद मा को देखकर मासूम संगीता बिलख उठी। जुबा ने उसके जज्बातों का साथ नहीं दिया लेकिन आंसुओं ने उसके सारे दुख दर्द को बया कर दिया। मा की गोद पाकर निहाल हो उठी मासूम संगीता लेकिन उस मासूम को क्या खबर, मा और उसके बीच कायदे कानून की दीवार भी है। एक महीने बाद मा से मिलने के बाद फिर उसे मेडिकल जांच के लिए एक दिन के लिए अपनी मा से बिछड़ना पड़ा।
उल्लेखनीय है 9/10 जून की रात संगीता अपने माता-पिता के साथ मुंबई के सीएसटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रही थी। तभी आरोपी राजू आकर चुपके से संगीता को उठाकर ले गया था। राजू संगीता को लेकर हरिद्वार लेकर चला गया था, लेकिन उसे खबर नहीं थी कि उसकी सारी काली करतूत सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।
बच्ची के लापता होने पर राजू की शिकायत मिलने पर पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला तब जाकर ये तस्वीरें सामने आई थी। तस्वीरें जारी होने के बाद कांस्टेबल दिलवर ने राजू को पहचान कर संगीता को उसके कब्जे से छुड़ाया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर