Move to Jagran APP

जेल से घर पहुंचे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को अभी भी रिहाई का इंतजार

अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को शनिवार को 28 दिन बाद जेल से रिहा कर दिया गया। हालांकि उनके दोनों दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनुमुन धमेचा को अभी भी रिहाई का इंतजार है। वे अभी तक जेल से बाहर नहीं आ सके हैं।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 07:39 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 08:47 PM (IST)
जेल से घर पहुंचे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को अभी भी रिहाई का इंतजार
आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा।

मुंबई, एजेंसियां। अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को शनिवार को 28 दिन बाद जेल से रिहा कर दिया गया। आर्यन को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो अक्तूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज कार्डेलिया से उनके कुछ दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया था। हालांकि, उनके दोनों दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनुमुन धमेचा को अभी भी रिहाई का इंतजार है। वे अभी तक जेल से बाहर नहीं आ सके हैं। इसकी जानकारी मुुनमुन के वकील ने दी है।

loksabha election banner

मुनमुन धमेचा के वकील काशिफ खान देशमुख ने बताया कि क्रूज ड्रग्स मामले में बांबे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा को आज जेल से रिहा नहीं किया जाएगा। रिहाई को लेकर आवश्यक दस्तावेज प्रक्रिया में है। बता दें कि आर्यन खान और उनके दोनों साथियों को मुंबई उच्चन्यायालय ने गुरुवार शाम को ही जमानत दे दी थी। लेकिन शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक उनकी जमानत के कागज आर्थर रोड जेल नहीं पहुंच सके थे। इसलिए उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी। आज सुबह जेल के कर्मचारी बेल बाक्स से आज रिहा होनेवाले आरोपितों के कागज निकालकर ले गए तो आर्यन की रिहाई की उम्मीद बंधी। फिर 11 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया।

आर्यन खान को दो अक्तूबर को एनसीबी ने मादक पदार्थों का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि उस समय आर्यन खान के पास से किसी ड्रग की बरामदगी नहीं हुई थी। लेकिन उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के जूते से छह ग्राम चरस बरामद हुई थी। इसके आधार पर ही एनसीबी उन दोनों को ड्रग कारोबार से जुड़ी साजिश का हिस्सा मान रही थी, और उन पर एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े एवं महाराष्ट्र के एक मंत्री नवाब मलिक के बीच भी एक विवाद चल रहा है। मुकुल रोहतगी ने इस विवाद से भी आर्यन को अलग करते हुए कहा था कि हमारे मुवक्किल का इस विवाद से कोई लेनादेना नहीं है। हम अपनी ओर से एनसीबी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.