Move to Jagran APP

COVID-19 : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को मिली एम्स से छुट्टी, कोरोना को दी मात

एक हफ्ते से एम्स में भर्ती केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कोरोना को मात दे दी है और अब वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 06:43 PM (IST)
COVID-19 : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को मिली एम्स से छुट्टी, कोरोना को दी मात
COVID-19 : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को मिली एम्स से छुट्टी, कोरोना को दी मात

नई दिल्ली, आइएएनएस। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वो एक हफ्ते पहले, कोरोना टेस्ट पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। मंत्री एम्स में नीरज निश्चल की निगरानी में अपना इलाज करवा रहे थे।

loksabha election banner

अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक, मंत्री को कोरोना के हल्के-फुल्के लक्षण महसूस हुए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। सूत्र ने आगे बताया, "केंद्रीय मंत्री को दिन में तीन बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उनकी हालत अब स्थिर है। हालांकि, वो अगले एक हफ्त के लिए आराम करेंगे।"

कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद, केंद्रीय मंत्री ने यह दावा किया था कि कोरोना के लक्षण महसूस होने के बाद उन्होंने दो बार टेस्ट करवाया था, दूसरी रिपोर्ट में वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हो गए थे।

गौरतलब है कि देश में हर दिन कोराना संक्रमण के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। हर रोज बढ़ रही संक्रमितों की संख्या के कारण देश में स्थिति गंभीर होती जा रही है। अब तक देश में  26 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है, वहीं 19 लाख से अधिक इस वायरस को मात देने में सफल हुए हैं। इसके अलावा तकरीबन साढ़े छह लाख मरीज अभी भी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। इसके अलावा मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है।

कोरोना जांच का आंकड़ा तीन करोड़ के पार

कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच का आंकड़ा सोमवार को तीन करोड़ को पार कर गया। इनमें से एक करोड़ परीक्षण पिछले दो हफ्ते के दौरान ही किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि प्रयोगशालाओं की बढ़ती संख्या और सुगमता से जांच की सुविधा के चलते यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.