Move to Jagran APP

वंदे भारत मिशन के तहत स्मगलिंग की कोशिश, दुबई से आए दंपती के पास पेस्ट के रूप में मिला 1.15 करोड़ का सोना

तलाशी लेने पर उनके पास से पेस्ट के रूप में 2.6 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। इसे उन्होंने अपने अंदरूनी कपड़ों में छुपाकर रखा था।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 09:39 AM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 09:39 AM (IST)
वंदे भारत मिशन के तहत स्मगलिंग की कोशिश, दुबई से आए दंपती के पास पेस्ट के रूप में मिला 1.15 करोड़ का सोना
वंदे भारत मिशन के तहत स्मगलिंग की कोशिश, दुबई से आए दंपती के पास पेस्ट के रूप में मिला 1.15 करोड़ का सोना

कोयंबटूर, पेट्र। वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से कोयंबटूर आए दंपती के पास से 2.61 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। इसकी कीमत लगभग 1.15 करोड़ बताई गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने इसे जब्त कर लिया है। खास बात यह कि सोना पेस्ट के रूप में लाया गया था।

loksabha election banner

डीआरआइ के अधिकारियों ने बताया कि तस्करी की सूचना पर दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच एक फ्लाइट से आए दंपती को ग्रीन चैनल से बाहर जाते हुए देखा गया। रोकने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ में उन्होंने अपने पास सोना होने से इंकार किया। 

तलाशी लेने पर उनके पास से पेस्ट के रूप में 2.6 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। इसे उन्होंने अपने अंदरूनी कपड़ों में छुपाकर रखा था। ये दोनों दो सप्ताह पहले यहां आए थे। कोरोना संक्रमण के चलते इन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया था। क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद मंगलवार को इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया।                                                                                           


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.