Move to Jagran APP

रोहिंग्याओं को भारत लाने वाले मास्टरमाइंड मुस्लिम दंपती का पर्दाफाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुधवार की सुबह पांच बजे उत्तर प्रदेश के रहने वाले 51 वर्षीय दंपती राशिद अली और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 08:22 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 08:22 PM (IST)
रोहिंग्याओं को भारत लाने वाले मास्टरमाइंड मुस्लिम दंपती का पर्दाफाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रोहिंग्याओं को भारत लाने वाले मास्टरमाइंड मुस्लिम दंपती का पर्दाफाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंफाल, पीटीआइ। म्यांमार से मणिपुर में मानव तस्करी कर रोहिंग्या मुसलमानों को लाने के साजिशकर्ता दंपती को मणिपुर पुलिस के कमांडो ने गिरफ्तार कर लिया है। तेंगनौपाल के पुलिस अधीक्षक एस. इबोम्चा सिंह ने बताया कि पूर्वी इंफाल जिले में बुधवार की सुबह पांच बजे उत्तर प्रदेश के रहने वाले 51 वर्षीय दंपती राशिद अली और उसकी पत्नी खुलकम ताहिर बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

यह दंपती यारीपोक निंगथोईनाई सबल लेकाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इस दंपती पर इसी साल मई में एक महिला समेत चार रोहिंग्या मुसलमानों की मानव तस्करी कराने का आरोप है। यह मुस्लिम दंपती एक महीने से फरार था।

मई में हुई थी 4 रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी
इसके पहले मई में मणिपुर से 4 रोहिंग्या मुसलमानों की गिरफ्तारी हुई थी। मणिपुर के मोरेह कस्बे में म्यांमार के रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के 4 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर तेंगनौपाल जिले के पुलिस अधीक्षक एस. इबोम्चा ने सीमावर्ती कस्बे में तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद उन्हें सफलता हाथ लगी और 4 रोहिंग्यां घुसपैठिए गिरफ्तार हुए।  गिरफ्तार हुए इन रोहिंग्या मुसलमानों में से 3 पुरुष और 1 महिला थी, ये चारो एक होटल में रुके हुए थे।

मार्च में भी हुई थी 3 रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी
22 मार्च को भी तीन रोहिंग्या मुसलमानों को मणिपुर में सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया था। इन तीनों को सुरक्षाबलों ने म्यांमार से भारत में गैरकानूनी रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस बताया कि अपराध जांच विभाग (सीआइडी) अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोरेह कस्बे से रोहिंग्या घुसपैठियों को गिरफ्तार किया था। यह कस्बा भारत-म्यांमार सीमा के समीप तेंगनौपाल जिले में स्थित है।गिरफ्तार किए गए  तीनों रोहिंग्या घुसपैठिए म्यांमार में रखाइन प्रांत के बगुना के रहने वाले थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.