केरल में थम नहीं रहना कोरोना, आधे से ज्यादा नए मामले वहीं मिले, देशभर में 379 लोगों की मौत
केरल में कोरोना के मामलों में ज्यादा सुधार नजर नहीं आ रहा है। बीते 24 घंटे में देश भर में कुल 16862 नए मामले मिले जबकि 379 लोगों की महामारी से मौत हो गई। इन सभी मामलों में से आधे से अधिक यानी 9246 मामले अकेले केरल से हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। केरल में कोरोना महामारी की स्थिति में ज्यादा सुधार नजर नहीं आ रहा है। पहले के मुकाबले मामले कम तो हुए हैं, लेकिन दूसरे राज्यों की तुलना में अभी भी वहीं ज्यादा मामले मिले रहे हैं। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश भर में कुल 16,862 नए मामले मिले जबकि 379 लोगों की महामारी से मौत हो गई। इन सभी मामलों में से आधे से अधिक यानी 9,246 मामले अकेले केरल से हैं। 379 मौतों में से 96 मौतें भी केरल में हुई हैं।
देश में कोरोना की स्थिति
24 घंटे में नए मामले 16,862
कुल सक्रिय मामले 2,03,678
24 घंटे में टीकाकरण 30.26 लाख
कुल टीकाकरण 97.14 करोड़
सक्रिय मामलों में गिरावट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान सक्रिय मामलों में करीब तीन हजार की गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 2,03,678 रह गए हैं जो कुल मामलों का 0.60 प्रतिशत है। मरीजों के उबरने की दर में लगातार वृद्धि हो रही है और मृत्युदर पिछले कुछ दिनों से स्थिर बनी हुई है। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर भी दो प्रतिशत से नीचे बरकरार है।
शुक्रवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति
नए मामले 16,862
कुल मामले 3,40,37,592
सक्रिय मामले 2,03,678
मौतें (24 घंटे में) 379
कुल मौतें 4,51,814
ठीक होने की दर 98.07 फीसद
मृत्यु दर 1.33 फीसद
पाजिटिविटी दर 1.43 फीसद
सा.पाजिटिविटी दर 1.42 फीसद
जांचें (गुरुवार) 11,80,148
कुल जांचें 58,88,44,673
शुक्रवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके
राजस्थान 1.35 लाख
उत्तर प्रदेश 0.72 लाख
गुजरात 0.58 लाख
जम्मू-कश्मीर 0.36 लाख
बिहार 0.35 लाख
महाराष्ट्र 0.22 लाख
हरियाणा 0.14 लाख
(कोविन पोर्टल के आंकड़े)
प्रदेशों को 100 करोड़ से ज्यादा डोज मिले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 100 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गई हैं। इनके पास अभी 10.53 करोड़ डोज लगाने के लिए बची हुई हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे तक की सूचना के मुताबिक कुल 97.14 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 30,26,483 डोज लगाई गईं।