Move to Jagran APP

देश में पांच हजार के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा, ए‍क दिन में रिकॉर्ड 7,964 मामले, 265 मौतें

कोरोना संक्रमण से हालात भयावह होते जा रहे हैं। न सिर्फ संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है बल्कि मरने वालों का ग्राफ भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 03:42 AM (IST)
देश में पांच हजार के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा, ए‍क दिन में रिकॉर्ड 7,964 मामले, 265 मौतें
देश में पांच हजार के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा, ए‍क दिन में रिकॉर्ड 7,964 मामले, 265 मौतें

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा पांच हजार के करीब पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से सामने आ रहे रिकॉर्ड नए मामलों के चलते संक्रमितों की संख्या भी पौने लाख से ज्यादा हो गई है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात के साथ ही बिहार, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक जैसे राज्यों में तेजी से बढ़ते मामलों ने पूरे देश का गणित बिगाड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा 7,964 नए मामले मिले हैं जबकि 265 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही महामारी से अब तक मरने वालों की संख्‍या 4,971 जबकि संक्रमितों की संख्या 1,73,763 हो गई है।

loksabha election banner

राज्‍यों में एक दिन में मौतें

राज्यों से शाम सात बजे तक मिली सूचनाओं के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 99, गुजरात में 27, दिल्ली में 18, राजस्थान में नौ, बंगाल में सात, तमिलनाडु में छह और हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल में एक-एक मौत शामिल है।

महाराष्ट्र में 65 हजार से ज्यादा संक्रमित

महाराष्ट्र में पिछले दो-तीन दिनों के बाद फिर नए मामलों की संख्या बढ़ गई है। 2,940 नए मामले सामने आए हैं। 22 मई को भी 2,940 नए मामले सामने आए थे। एक दिन में नए मामलों की यह दूसरी बड़ी संख्या है। इससे पहले 25 मई को सबसे ज्यादा 3,041 मामले मिले थे। राज्य में संक्रमितों की संख्या 65,168 हो गई है। राज्य में और 1,084 लोग स्वस्थ हुए हैं और ठीक होने वाले लोगों की संख्या 28,081 हो गई है।

दिल्ली में रोज बढ़ रहे मामले

राजधानी दिल्ली मुंबई बनने की राह पर है। रोजाना नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को 1,163 नए केस मिले। जबकि, शुक्रवार को 1,106 और गुरुवार को 1,024 नए संक्रमित पाए गए थे। संक्रमितों की संख्या 18,549 हो गई है। सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दिल्ली महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। तमिलनाडु में भी रिकॉर्ड 938 मामले सामने आए हैं और मरीजों की संख्या बढ़कर 21,184 हो गई है। राज्य में अब तक 160 लोगों की मौत भी हुई है।

गुजरात-हरियाणा-कर्नाटक में भी संक्रमण पर रोक नहीं

गुजरात के साथ ही हरियाणा, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुजरात में 412, हरियाणा में 245, कर्नाटक में 141 और जम्मू-कश्मीर में 179 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक गुजरात में 16,356, हरियाणा में 1,968, कर्नाटक में 2,922 और जम्मू-कश्मीर में 2,343 संक्रमित सामने आ चुके हैं।

राजस्थान-बंगाल ने बढ़ाई चिंता

राजस्थान और बंगाल में बढ़ते मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है। पाबंदियों में अभी पूरी तरह से छूट भी नहीं मिली है और इन राज्यों में मामलों में उछाल आ गया है। शनिवार को बंगाल में जहां 317 नए केस मिले वहीं, राजस्थान में भी 252 नए मामले सामने आए। दोनों राज्यों में मरीजों की संख्या क्रमश: 5,130 और राजस्थान में 8,617 हो गई है। उत्तर प्रदेश में 276 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,722 हो गई है। बिहार 206 नए केस मिले हैं और मरीजों की संख्या 3511 हो गई है। मध्य प्रदेश में 216 मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 7,914 हो गया है।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 65,168

तमिलनाडु - 21,184

दिल्ली - 18,549

गुजरात - 16,356

राजस्थान - 8,617

मध्य प्रदेश - 7,914

उत्तर प्रदेश - 7,722

बंगाल - 5,130

आंध्र प्रदेश - 3,461

बिहार - 3,511

कर्नाटक - 2,922

तेलंगाना - 2,499

पंजाब - 2,326

जम्मू-कश्मीर - 2,343

हरियाणा - 1,968

ओडिशा - 1,819

केरल - 1,208

असम - 1,185

उत्तराखंड - 751

झारखंड - 561

छत्तीसगढ़ - 447

हिमाचल प्रदेश - 314

चंडीगढ़ - 289

त्रिपुरा - 271

गोवा - 70

लद्दाख - 77

पुडुचेरी - 61

मणिपुर - 62

नगालैंड - 36

मेघालय -27


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.