Move to Jagran APP

देश में कोरोना से मिलने लगी राहत, एक हफ्ते में छह फीसद तक गिरी संक्रमण की दर

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार। धीरे-धीरे कम हो रहे मामले। पिछले तीन दिनों से रोजाना तीन लाख से कम मिल रहे नए मामले। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही एक्टिव केस भी लगातार कम हो रहे।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 20 May 2021 11:04 AM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 11:04 AM (IST)
देश में कोरोना से मिलने लगी राहत, एक हफ्ते में छह फीसद तक गिरी संक्रमण की दर
क्या देश में खत्म हो रही कोरोना की दूसरी लहर ?(फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। पिछले छह दिनों से नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। तीन दिनों से रोजाना तीन लाख से कम संक्रमित भी मिल रहे हैं। इन सुधारों के चलते संक्रमण दर में भी गिरावट हो रही है। पिछले एक हफ्ते के दौरान ही संक्रमण दर में छह फीसद से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। अभी भी रोजाना हो रही मौतों में कमी नहीं आ रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय संक्रमण दर 13.31 फीसद दर्ज की गई, जबकि रिकॉर्ड नमूनों की जांच की गई। इससे पहले 13 मई को कम नमूनों की जांच हुई थी, लेकिन संक्रमण 19.45 फीसद थी।

loksabha election banner

महाराष्ट्र में मौतें घटीं, मामले बढ़े

महाराष्ट्र में दैनिक मौतों में भारी कमी आई है और पिछले एक दिन में 594 लोगों की जान गई है, एक दिन पहले राज्य में रिकॉर्ड 1,291 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, मामले दो दिन बाद फिर 30 हजार को पार कर गए हैं। इसके अलावा असम, बंगाल और दक्षिण भारत के राज्यों में भी मामले बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में मामलों और मौतों में कमी आ रही है। कर्नाटक में 468, तमिलनाडु में 365, उत्तर प्रदेश में 280, दिल्ली में 235, पंजाब में 208 और उत्तराखंड में 193 और मरीजों की जान गई है। 

संक्रमण दर में ऐसी आई गिरावट 

दिन     संक्रमण दर     कुल जांच

19 मई    13.31%      20.08 लाख

18 मई    14.10%     18.69 लाख

17 मई    17.88%     15.73 लाख

16 मई    16.98%     18.32 लाख

15 मई    19.26%     16.93 लाख 

14 मई    18.30%     18.75 लाख

13 मई    19.45%     18.64 लाख

ज्यादा नए केस वाले राज्य 

राज्य         नए मामले        कुल संक्रमित (लाख में)

तमिलनाडु  34,875               16.994

कर्नाटक     34,281               23.06

महाराष्ट्र      34,031               54.67

केरल         32,742              22.33

आंध्र प्रदेश   23,160             14.98

बंगाल         19,006              11.90

ओडिशा      11,099              6.44

उत्तर प्रदेश   7,186               16.44

राजस्थान      9,849               8.89

हरियाणा      6,818               7.16

पंजाब         6,302               5.17

मध्य प्रदेश   5,065               7.47

छत्तीसगढ़    5,680               9.31

गुजरात        5,246              7.71

बिहार          6,059              6.70

उत्तराखंड     4,492             3.00

दिल्ली          3,846             13.06

जम्मू-कश्मीर 3,969             2.55

हिमाचल प्रदेश 3,396           1.70


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.