Coronavirus Test: देश में एक दिन में 7 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच, जानें क्या कहती है मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट
एक दिन में देश में 7 लाख 31 हजार 534 का नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है। यह टेस्ट बीते दिन किए गए थे। अबतक देश में 6 करोड़ 43 लाख 92 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है।
नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरी दुनिया परेशान है। जिस गति से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है वैसे-वैसे संक्रमण की जांच के लिए किए जाने वाले टेस्ट की संख्या भी बढ़ रही है। एक दिन में 7 लाख 31 हजार 534 का नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है। यह टेस्ट बीते दिन किए गए थे। अबतक देश में 6 करोड़ 43 लाख 92 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने इसकी जानकारी दी है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, देश में 8 सितंबर तक 5 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था। 17 सितंबर तक कुल 6 करोड़ लोगों का टेस्ट कर लिया गया। यानी कि सिर्फ 9 दिनों के भीतर एक करोड़ टेस्ट किए गए हैं।
दुनिया में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज भारत में ठीक हुए
कोरोना टेस्ट के अलावा भारत में मरीज भी काफी संख्या में ठीक हो रहे हैं। दुनिया में संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के मामलों में भारत पहले नंबर पर आ गया है। भारत ने अमेरिका को पछाड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए एक आंकड़ा भी जारी किया है, जिसमें कोरोना रिकवरी के मामलों दिखाए गए हैं।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने एक ट्वीट में वर्ल्डोमीटर द्वारा जारी आंकड़ों को लेकर भारत ने कोरोना से कुल रिकवरी के मामले में दुनिया में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। भारत में 43 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
24 घंटे में दर्ज हुए 86,961 कोरोना संक्रमित मामले
पिछले दिनों लगातार 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद अब देश में पिछले 24 घंटे में 86,961 नए संक्रमित मामले दर्ज किए हैं। इस वक्त देश में संक्रिय मामलों की संख्या 10,03,299 है। दुनिया संक्रमितों की लिस्ट में भारत दूसरे पायदान पर बना हुआ है। वहीं कोरोना से मरनेवालों मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,130 मरीजों की मौत के साथ आंकड़ा 87 लाख 882 तक पहुंच गया है।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में इसकी जानकारी दी है।