Move to Jagran APP

कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर हुई 53.79 फीसद, दो लाख से ज्यादा संक्रमित हुए ठीक

आइसीएमआर के मुताबिक 18 जून तक 6426627 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी थी। गुरुवार को 176959 लोगों की जांच की गई। एक दिन में सैंपल जांच की यह अब तक अधिकतम संख्या है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 11:38 PM (IST)
कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर हुई 53.79 फीसद, दो लाख से ज्यादा संक्रमित हुए ठीक
कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर हुई 53.79 फीसद, दो लाख से ज्यादा संक्रमित हुए ठीक

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की तादाद लगातार बढ़ रही है। अब तक दो लाख से ज्यादा यानी करीब 53.79 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से रोजाना 10 हजार से ज्यादा नए मामले भी सामने आ रहे हैं और संक्रमितों की संख्या तीन लाख 80 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 3,80,532 मरीजों में से अब तक 2,04,710 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 1,63,248 सक्रिय मरीज रह गए हैं। अब तक 12,573 लोगों की जान भी जा चुकी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 13,856 हजार नए मामले सामने आए और 336 लोगों की जान भी चली गई।

loksabha election banner

जून में 1.89 लाख मामले बढ़े स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक से 19 जून के बीच 1,89,997 मरीज सामने आए हैं। इस दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा नए मामले बढ़े हैं। 

64 लाख से ज्यादा लोगों की जांच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषषद (आइसीएमआर) के मुताबिक 18 जून तक 64,26,627 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी थी। गुरुवार को 1,76,959 लोगों की जांच की गई। एक दिन में सैंपल जांच की यह अब तक अधिकतम संख्या है। 

तमिलनाडु में 2,115 नए केस

तमिलनाडु में 2,115 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 54,449 हो गई है। 41 लोगों की मौत भी हुई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 666 हो गई है। हालांकि, इस दौरान रिकॉर्ड 1,630 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौटे हैं। अब तक 30,271 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सक्रिय मरीज 23,509 हैं। नए मामलों में से अकेले चेन्नई में 1,322 मामले मिले हैं। राज्य के 70 फीसद मामले चेन्नई में ही हैं, इसको देखते यहां दोबारा लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी गई है। 

उत्तर प्रदेश में बढ़े 809 केस

उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 809 नए मामले सामने आए 19 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 16,594 संक्रमित पाए गए हैं और 507 लोगों की जान भी जा चुकी है। इसी तरह 25 नए केस के साथ उत्तराखंड में 2,127, राजस्थान में 52 नए मामलों के साथ 13,909 और 165 नए केस के साथ ओडिशा में अब तक 4,677 मामले सामने आ चुके हैं। 

गुजरात में 6,412 सक्रिय मामले गुजरात में 540 नए मामले सामने आए और 27 लोगों की जान चली गई है। राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 26,198 हो गई, जबकि 1,619 लोगों की जान भी जा चुकी है। इसमें से 18,167 मरीजों को अब तक अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सक्रिय मामले 6,412 ही रह गए हैं। अकेले अहमदाबाद जिले में 312 नए मामले और 21 मौतें हुई हैं। अहमदाबाद में 18,258 मरीज सामने आ चुके हैं।

कर्नाटक के सीएम का दफ्तर बंद

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास सह दफ्तर 'कृष्णा' को सैनिटाइज करने के लिए एक दिन के लिए बंद कर दिया है। दफ्तर में काम करने वाली एक महिला के पति को संक्रमित पाए जाने के बाद ऐसा किया गया है। राज्य में अब तक 8,281 संक्रमित सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को 337 नए केस मिले। 10 लोगों की जान भी गई है। राज्य में अब तक 124 लोगों की मौत हुई है। 230 और लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में 5,210 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। केरल में 118 और आंध्र प्रदेश में 465 नए मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में अब तक 7,961 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि, केरल में 1,380 सक्रिय केस हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.