Move to Jagran APP

Coronavirus in India: सक्रिय मामलों से ज्यादा हुई स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या, जानें- किस राज्य में कितने संक्रमित

महाराष्ट् तमिलनाडु गुजरात और दिल्ली जैसे कुछ चुनिंदा राज्यों के चलते नए मामलों की बढ़ती संख्या में कमी नहीं आ रही।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 10:22 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 02:26 AM (IST)
Coronavirus in India: सक्रिय मामलों से ज्यादा हुई स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या, जानें- किस राज्य में कितने संक्रमित
Coronavirus in India: सक्रिय मामलों से ज्यादा हुई स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या, जानें- किस राज्य में कितने संक्रमित

जेएनएन, नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अच्छी खबर भी आई है। स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से ज्यादा हो गई है। सक्रिय मामलों से आशय उन मरीजों से है जो अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि, महाराष्ट्, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली जैसे कुछ चुनिंदा राज्यों के चलते नए मामलों की बढ़ती संख्या में कमी नहीं आ रही। बुधवार को भी साढ़े पांच हजार नए मामले सामने और पौने दो सौ मौतें हुई हैं। इनको मिलाकर संक्रमितों की संख्या दो लाख पांच हजार को पार कर गई है, जबकि मृतकों की संख्या छह हजार के करीब पहुंच गई है।

loksabha election banner

हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 8,909 मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 2,07,615 हो गई है। इस दौरान 217 लोगों की मौत भी हुई और मृतकों की संख्या 5,815 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में एक दिन पहले की देर रात तक के मामले शामिल होते हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली सूचनाओं के मुताबिक बुधवार को 5,957 नए मामले मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,06,278 हो गई है। अब तक 1,00,985 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं और सक्रिय मामले 99,372 ही रह गए हैं। कोरोना ने अब तक 5,921 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को भी 182 लोगों की जान गई, जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 122 लोगों की मौत हुई। एक दिन में किसी भी राज्य में मरने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके अलावा गुजरात में 30, तमिलनाडु में 11, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में सात-सात, आंध्र प्रदेश में चार और कर्नाटक में एक मौत शामिल है।

महाराष्ट्र में 75 हजार के करीब मरीज

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74,860 हो गई है। सक्रिय मामले 39,935 हैं। बुधवार को 2,560 नए मामले सामने आए। अब तक राज्य में 2,587 लोगों की मौत भी हो चुकी है। नए मामलों में 1,276 मुंबई में मिले हैं और महानगर में मरीजों की संख्या बढ़कर 43,492 हो गई है और सक्रिय केस 24,597 हैं।

तमिलनाडु में कम नहीं हो रहा संक्रमण

तमिलनाडु में भी संक्रमण कम नहीं हो रहा है। रिकॉर्ड 1,286 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 25,872 हो गई है। 25 हजार से ज्यादा मरीजों वाला तमिलनाडु देश का दूसरा राज्य बन गया है। कर्नाटक में भी 267 केस मिले हैं और आंकड़ा 4,063 पर पहुंच गया है। इसी तरह केरल में 82 नए मामलों के साथ अब तक सामने आए संक्रमितों की संख्या 1,494 पर पहुंच गई है। आंध्र प्रदेश में भी 180 केस मिले हैं और संक्रमित 3,941 हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 338 नए मामले

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 338 नए मामले सामने आए हैं। सात लोगों की जान भी गई है। मरने वालों की संख्या 230 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 8,870 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मध्य प्रदेश में 168 नए मरीज मिले हैं और संक्रमित 8,588 हो गए हैं। राजस्थान में भी 102 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 9,475 मरीज मिल चुके हैं। ओडिशा में 143 नए मामले मिले हैं। 2,388 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। सबसे चिंतित करने वाली बात असम में बढ़ते मामले हैं। बुधवार को 111 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,672 हो गई। एक समय ऐसा भी था कि पूर्वोत्तर में मरीजों की संख्या बहुत कम थी। लेकिन प्रवासियों के लौटने के बाद तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। 

देश में कुल संक्रमित

राज्य     संक्रमित

महाराष्ट्र - 74,860

तमिलनाडु - 25,872

दिल्ली - 22,132

गुजरात - 18,117

राजस्थान - 9,475

उत्तर प्रदेश - 8,870

मध्य प्रदेश - 8,588

बंगाल - 6,508

बिहार - 4,096

आंध्र प्रदेश - 3,971

कर्नाटक - 4,063

तेलंगाना - 2,891

जम्मू-कश्मीर - 2,857

पंजाब - 2,426

हरियाणा - 2,685

ओडिशा - 2,388

असम - 1,672

केरल - 1,494

उत्तराखंड - 1,066

झारखंड - 722

छत्तीसगढ़ - 628

हिमाचल प्रदेश - 358

त्रिपुरा - 423

चंडीगढ़ - 301

मणिपुर - 85

पुडुचेरी -89

गोवा - 119

लद्दाख - 90

नगालैंड - 58

मेघालय -31

अरुणाचल प्रदेश - 29


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.