Move to Jagran APP

Coronavirus News Update: शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने का मंत्र भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने बनाया यंत्र

Coronavirus News Update इसके संस्थापकों के अनुसार यह डिवाइस तीन स्तरीय सिद्धांतों पर कार्य करता है। यह इसे पहनने वालों को बताता है कि वे सुरक्षित हैं या वे ग्रीन जोन में हैं।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 09:13 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 11:52 AM (IST)
Coronavirus News Update: शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने का मंत्र भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने बनाया यंत्र
Coronavirus News Update: शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने का मंत्र भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने बनाया यंत्र

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Coronavirus News Update कोरोना से लड़ने के लिए शारीरिक दूरी का पालन बेहद जरूरी है, लेकिन घर से बाहर निकलना भी मजबूरी है। ऐसे में शारीरिक दूरी का पालन करके हम इस वैश्विक महामारी से बच सकते हैं। हालांकि कभी-कभी हम ना चाहते हुए भी शारीरिक दूरी का पालन करना भूल जाते हैं। यह कई बार कोरोना संक्रमण का कारक बन जाता है। इसी परेशानी को देखते और समझते हुए भारतीय मूल के एक शख्स ने प्राक्सिमिटी पाल (करीबी मित्र) नाम का डिवाइस तैयार किया है। यह रोजमर्रा की जीवनशैली के दौरान आपको शारीरिक दूरी बनाए रखने में मददगार साबित होगा।

prime article banner

विमाना टेक की स्थापना की : इस डिवाइस को भारतीय मूल के विग्नेश मुरुगन ने जोल कुपरहोल्ज के साथ मिलकर बनाया है। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में विमाना टेक के नाम से स्टार्टअप शुरू किया है। वे बताते हैं कि उन्हें एक शख्स ने पूछा कि कैसे वे कोविड-19 महामारी के दौरान अपने कर्मचारियों को सुरक्षित रख सकते हैं। जिसके बाद दोनों ने डिवाइस बनाने के लिए साथ आने का निर्णय लिया।

तीन स्तरीय सिद्धांत पर करता है काम : इसके संस्थापकों के अनुसार यह डिवाइस तीन स्तरीय सिद्धांतों पर कार्य करता है। यह इसे पहनने वालों को बताता है कि वे सुरक्षित हैं या वे ग्रीन जोन में हैं। यह दूसरों के बहुत करीब जाने पर निश्चित ध्वनि द्वारा सचेत करता है और बताता है कि वे यलो जोन में हैं। जबकि न्यूनतम दूरी को पार करने के बाद यह चेतावनी स्वरूप लगातार निश्चित ध्वनि निकालता है। इसका अर्थ है कि आप रेड जोन में पहुंच चुके हैं। इस डिवाइस की कामयाबी इस बात में छिपी है कि यह विशेष क्षेत्र में सभी लोगों के द्वारा पहना जाना चाहिए। एक ऑफिस या फिर यहां तक की बाहर भी यह लोगों को सचेत कर सकता है।

ग्रीन जोन के लिए ये करना होगा : इसे पहनने वाले व्यक्तिों के लिए यह जरूरी है कि वे न्यूनतम 3 मीटर की दूरी रखें। तभी आप ग्रीन जोन में रह सकेंगे। 2 मीटर की दूरी होने पर यह डिवाइस पीली चमकती रोशनी के साथ चेतावनी देने वाली ध्वनि के माध्यम से सचेत करता है। यह ध्वनि बताती है कि आप किसी व्यक्ति के बहुत करीब हैं। वहीं 1.5 मीटर की दूरी होने पर चेतावनी वाली ध्वनि के साथ लगातार लाल बत्ती चमकने लगती है। साथ ही डिवाइस में कंपन होने लगता है। यह इसे पहनने वाले को बताता है कि न्यूनतम शारीरिक दूरी का उल्लंघन किया गया है और अब आपको दूर जाने की जरूरत है।

यहां आ सकता है काम : यह डिवाइस सभी तरह के व्यवसायों के लिए डिजाइन किया गया है। विभिन्न व्यवसायों के सुचारू रूप से कार्य करने के लिए इसके कर्मचारियों का काम पर होना और बिना किसी परेशानी के काम करना जरूरी होता है। ऐसे में कोरोना वायरस से कर्मचारियों को बचाने की चुनौती से पार पाने के लिए ऑफिस, कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यवसायों और रिटेल व्यवसायों में यह डिवाइस उपयोगी हो सकता है।

... और बदल गया फैसला : विग्नेश मुरुगन एस्ट्रोफिजिक्स और जोएल इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि से आते हैं। विग्नेश का कहना है कि मैंने कभी भी किसी के साथ बिजनेस करने की कल्पना तक नहीं की थी बल्कि मैं तो एस्ट्रोफिजिक्स में पीएचडी करने जा रहा था।

ट्रैक नहीं करता: इसके संस्थापकों का दावा है कि यह डिवाइस इसे पहनने वालों को ट्रैक नहीं करता है। उपयोगकर्ता को चेतावनी देने के लिए यह आसपास के क्षेत्र में एक और डिवाइस की उपस्थिति को ट्रैक करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.