Move to Jagran APP

Coronavirus India: एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 93 हजार नए केस, 8 राज्‍यों में 80 फीसद मामले

देश में मूल रूप से आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से इन्हीं राज्यों में 80 फीसद के आस पास नए मामले मिल रहे हैं। रविवार को भी सामने आए नए मामलों में 80.96 फीसद इन्हीं राज्यों से हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 06:19 PM (IST)
Coronavirus India:  एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 93 हजार नए केस, 8 राज्‍यों में 80 फीसद मामले
कोरोना महामारी के चलते हालात दिन प्रतिदिन गंभीर ही होते जा रहे हैं।

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी के चलते हालात दिन प्रतिदिन गंभीर ही होते जा रहे हैं। नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं और मरने वालों का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा है। महाराष्ट्र और पंजाब समेत कुछ राज्यों में संक्रमण की तेज रफ्तार के चलते रविवार को 93 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और पांच सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले भी सात लाख के करीब पहुंच गए हैं। 

loksabha election banner

आठ राज्यों में 80 फीसद नए मामले

देश में मूल रूप से आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से इन्हीं राज्यों में 80 फीसद के आस पास नए मामले मिल रहे हैं। रविवार को भी सामने आए नए मामलों में 80.96 फीसद इन्हीं राज्यों से हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात शामिल हैं। इन राज्यों के चलते संक्रमित मामलों के दोगुना होने का समय भी 115.4 दिन हो गया है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते चौबीस घंटों में 93,249 नए मामले पाए गए, जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 49,447, छत्तीसगढ़ में 5,818 और कर्नाटक में 4373 मामले हैं। इससे पहले पिछले साल 19 सितंबर को 93,337 संक्रमित सामने आए थे। इस दौरान 60,048 और मरीज संक्रमण से मुक्त हुए और 513 लोगों की मौत हो गई, जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 277, पंजाब में 49, छत्तीसगढ़ में 36, कर्नाटक में 19, मध्य प्रदेश में 15 और उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में 14-14 मौतें शामिल हैं। दो हफ्ते पहले तक महाराष्ट्र को छोड़कर अन्य राज्यों में दैनिक मृतकों का आंकड़ा 10 से नीचे पहुंच गया था। 

मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों का आंकड़ा सवा करोड़ (1,24,85,509) के करीब पहुंच गया है। इनमें से 1.16 करोड़ पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 1,64,623 लोगों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर 93.14 फीसद और मृत्युदर 1.32 फीसद है। सक्रिय मामलों में लगातार 25वें दिन भी वृद्धि दर्ज की गई। वर्तमान समय में सक्रिय मामले 6,91,597 हैं, जो कुल संक्रमितों का 5.54 फीसद है। इनमें से महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में ही 76.41 फीसद सक्रिय मामले हैं। इनमें से भी अकेले महाराष्ट्र में ही 58.19 फीसद यानी आधे से ज्यादा सक्रिय केस हैं।

शनिवार को 11.66 लाख नमूनों की जांच 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को देश भर में 11,66,716 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 24.81 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। 

14 राज्यों में 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना महामारी के चलते पिछले 24 घंटों के दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों में ओडिशा, असम, पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। जबकि, इस दौरान आठ राज्यों में कुल 85.19 फीसद मौतें हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.