Move to Jagran APP

Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े कोरोना के मामले, पुणे में स्कूल-कॉलेज बंद; नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार

Coronavirus in Maharashtra महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा रहा है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 01:26 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 04:28 PM (IST)
महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले। (फोटो: दैनिक जागरण)

मुंबई, एएनआइ। Coronavirus in Maharashtra, महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। इसके साथ महाराष्ट्र में सरकार नाइट कर्फ्यू लगाने पर भी विचार कर रही है। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर एक बैठक करने वाली है, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

loksabha election banner

पुणे में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

पुणे में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए यहां सभी स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। पुणे के संभागीय आयुक्त(Pune Divisional Commissioner) ने बताया कि रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक COVID19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को छोड़कर किसी को भी आने- जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुणे जिले में स्कूल और कॉलेज 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन कल से लागू हो जाएगी। 

नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार

महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार(Vijay Wadettiwar) के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार राज्य के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही है।महाराष्ट्र में COVID-19 मामलों में हालिया उछाल के मद्देनजर उद्धव सरकार ने वायरस पर अंकुश लगाने के लिए एक नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही है। राज्य के राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वाडेतीश्वर ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि इस पर राज्य सरकार जल्द ही फैसला लेगी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक होने वाली है, जिसमें इसको लेकर फैसला लिया जाएगा।

इस बीच ये भी खबर आ रही है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम सात बजे महाराष्ट्र के लोगों को संबोधित करेंगे। सीएम उद्धव ठाकरे के इस संबोधन को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में अचानक कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि महाराष्ट्र में कई जगहों पर लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

महाराष्ट्र में हालात हो रहे बेकाबू !

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बताया है कि देश में कोरोना के सभी एक्टिव केस में से 74 फीसद केस महाराष्ट्र और केरल से हैं। यहां कोरोना से मौतें भी सबसे ज्यादा हुई हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 6,281 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 40 लोगों की मौत हुई है। 

महाराष्ट्र में, पिछले चार हफ्तों में, साप्ताहिक मामलों ने एक तेजी दिखाई दी है। एक हफ्ते में ये मामले 18,200 से बढ़कर 21,300 हो गए हैं। इससे पॉजिटिव रेट भी 4.7 फीसद से बढ़कर 8 फीसद हो गई है।

राज्य में कुल मामले बढ़कर 20 लाख 93 हजार 913 हो गए हैं। हालांकि, इसमें से 19 लाख 92 हजार 530 लोग रिकवर हो चुके हैं।यहां कोरोना के 48,439 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 51,753 हो गई, जिनमें नई मौतें भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.