Coronavirus In India: देश में 24 घंटे में सामने आए 86,961 मामले, 43 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक
देशभर में जिस गति से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ रही है उसी गति से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 86961 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। देशभर में जिस गति से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ रही है उसी गति से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 86,961 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं 43 लाख 96 हजार 399 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। खास बात यह है कि पूरी दुनिया में कोरोना के मरीज सबसे ज्यादा ठीक हुए हैं। पिछले दिनों लगातार 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद अब देश में पिछले 86,961 नए संक्रमित मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 54 लाख 87 लाख 581 तक पहुंच गया है। इस वक्त देश में संक्रिय मामलों की संख्या 10,03,299 है। दुनिया संक्रमितों की लिस्ट में भारत दूसरे पायदान पर बना हुआ है।
अबतक देश में 87 लाख 882 मरीजों की मौत
देश में कोरोना से मरनेवालों मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,130 मरीजों की मौत के साथ आंकड़ा 87 लाख 882 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में इसकी जानकारी दी है।
6 करोड़ 43 लाख 92 हजार से नमूनों की जांच
वहीं अगर कोरोना नमूनों की जांच की बात करें तो अबतक देश में 6 करोड़ 43 लाख 92 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। बीते दिन एक दिन में 7 लाख 31 हजार 534 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है।
महाराष्ट्र में 11 लाख से ज्यादा पहुंचा आंकड़ा
देश में सबसे ज्यादा संक्रमित मामलों की संख्या महाराष्ट्र में है। यहां पर संक्रमतों का आंकड़ा 11 लाख 88 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों काआंकड़ा 32, 216 तक पहुंच गया है। इसके बाद देश में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश संक्रमित राज्य है।
वैश्विक स्तर पर कोरोना
वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,09,29,163 तक पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा 1 लाख 99 हजार से ज्यादा हो गया है। दुनिया में संक्रमित देशों कि लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर बना हुआ है।