Move to Jagran APP

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख के पार, 67.62 फीसद हुई रिकवरी रेट, मृत्‍यु दर में कमी

गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 61669 नए मामले सामने आने से देश में अब तक इस बीमारी की चपेट में आने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2019930 हो गया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 10:12 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 03:47 AM (IST)
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख के पार, 67.62 फीसद हुई रिकवरी रेट, मृत्‍यु दर में कमी
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख के पार, 67.62 फीसद हुई रिकवरी रेट, मृत्‍यु दर में कमी

नई दिल्ली, पीटीआइ। गुगुरुवार को कोरोना संक्रमण के 61,669 नए मामले सामने आने से देश में अब तक इस बीमारी की चपेट में आने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20,19,930 हो गया है। यह लगातार आठवां दिन है जब संक्रमितों की संख्या पचास हजार से ज्यादा रही। प्रेट्र की ओर से रात 9.05 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार वहीं 891 और मौतों के साथ मृतक संख्या 41,573 हो गई है। इस बीच बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 49,619 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने से अब तक 13,70,347 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 

loksabha election banner

ठीक हो चुके मरीजों की संख्या ज्‍यादा 

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, देश में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 67.62 फीसद हो गई। वहीं, मृत्यु दर घटकर 2.07 फीसद रह गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ठीक हो चुके मरीजों की संख्या अभी उपचाराधीन लोगों की संख्या से 7,32,835 ज्यादा है। मंत्रालय ने कहा कि अभी देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,95,501 है। यह कुल मामलों के प्रतिशत के रूप में 30.31 प्रतिशत है, जो 24 जुलाई को 34.17 प्रतिशत थी। इस प्रकार इसमें खासी गिरावट दर्ज की गई है।

24 घंटों में 46,121 मरीजों को मिली छुट्टी 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 56,282 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को कुल संक्रमितों की संख्या 19,64,536 हो गई। संक्रमण से कुल 904 लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 40,699 हो गई। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 46,121 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्र को मिलने वाली सूचनाओं में देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां सीधे राज्यों से आंकड़े लेकर जारी करती हैं।

स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार 

मंत्रालय ने कहा कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और यह 67.62 प्रतिशत की ऊंचाई तक पहुंच गया है। केंद्र और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों द्वारा टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट की रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अलावा अस्पताल के बुनियादी ढांचे और परीक्षण सुविधाओं को बढ़ाया गया। अस्पताल में भर्ती रोगियों के उपचार में मानक दिशा निर्देशों पर जोर दिया गया। इससे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मृत्यु पर नियंत्रण हो पाया।

महाराष्ट्र में 11 हजार से अधिक मामले

गुरुवार को महाराष्ट्र में 11,514 नए मामले सामने आए। इस तरह राज्य में अब तक 4,79,779 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान 316 और लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 16,792 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 10,854 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने से अब तक 3,16,375 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

गुजरात में 50 हजार से अधिक लोग ठीक हुए

गुजरात में 24 घंटों के दौरान 1,034 नए मामले सामने से राज्य में अब तक संक्रंिमत होने वाले की संख्या 67,811 हो गई। इस दौरान 27 और लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 917 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने से राज्य में 50,322 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 9,03,782 नमूनों की जांच हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश में 10 हजार से अधिक मामले

आंध्र प्रदेश में गुरुवार को 10,328 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में पीडि़तों की संख्या 1.96 लाख हो गई है। इस दौरान 73 लोगों की मौत होने से अब तक 1753 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। 24 घंटों के दौरान 8,516 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। राज्य के ऊर्जा मंत्री बीएस रेड्डी के कोरोना की चपेट में आने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अस्पताल में भर्ती 105 वर्षीय महिला को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। छुट्टी मिलने से प्रसन्न महिला ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसे कोरोना है तो उसे कतई भय नहीं लगा।

तमिलनाडु में 30 लाख से अधिक लोगों की जांच

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित तमिलनाडु में अब तक 30 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। इस बीच गुरुवार को 5,684 नए मामले सामने आए। इन लोगों को मिलाकर अब तक 2,79,144 लोग इस बीमारी की चपेट में चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगातार चौथे दिन सौ से अधिक मौतें होने से राज्य में अब तक इस बीमारी से 4,571 लोग दम तोड़ चुके हैं।

कर्नाटक में छह हजार से अधिक मामले

कर्नाटक में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 6,805 मामले दर्ज किए गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,58,254 हो गई है। इस दौरान 93 लोगों की मौत से मृतकों की कुल संख्या 2,897 हो गई है। गुरुवार को 5,602 लोगों को छुट्टी मिलने से अब तक 80,281 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में इस समय 75,068 सक्रिय मामले हैं। उधर पड़ोसी राज्य केरल में 1,298 नए मामले सामने आने से राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार हो गई है। इसी तरह तेलंगाना में 2,092 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 13 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 589 हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.