Covid-19 India Updates: देश में कोरोना के सक्रिय मामले 266 दिनों में सबसे कम, जानिए केरल के क्या हैं हालात
केंद्र ने राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 1200858170 वैक्सीन डोज मुफ्त उपलब्ध कराई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की जानकारी के अनुसार राज्यों के पास 16.74 करोड़ डोज अभी भी उपलब्ध हैं जिन्हें लोगों को लगाया जाना है।
नई दिल्ली, जेएनएन। देश में 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 13,091 नए मामले आने से अब तक इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या 3 करोड़ 44 लाख 1 हजार 670 (3,44,01,670) हो गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले घटकर 1,38,556 रह गए हैं जो 266 दिन बाद सबसे कम हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में कोरोना से 340 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,62,189 हो गई।
वहीं, गुरुवार शाम जारी हुए आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 7224 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 47 लोगों की मौत हुई और 7638 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के अंदर 73,015 लोगों का कोरोना टेस्ट किए गए। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 40 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक भी मौतें नहीं हुईं और 61 लोग ठीक हुए हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 367 ही बचे हैं।
बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,38,00,925 हो गई है वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 110.71 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।
राज्यों को दी गई 120 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज
केंद्र ने राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 1,20,08,58,170 वैक्सीन डोज मुफ्त उपलब्ध कराई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को दी। जानकारी के अनुसार राज्यों के पास 16.74 करोड़ डोज अभी भी उपलब्ध हैं जिन्हें लोगों को लगाया जाना है।
देश में कोरोना की स्थिति
24 घंटे में नए मामले 13,091
कुल सक्रिय मामले 1,38,556
24 घंटे में टीकाकरण 49.48 लाख
कुल टीकाकरण 110.71 करोड़
गुरुवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति
नए मामले 13,091
कुल मामले 3,44,01,670
सक्रिय मामले 1,38,556
मौतें (24 घंटे में) 340
कुल मौतें 4,62,189
ठीक होने की दर 98.25 फीसद
मृत्यु दर 1.34 फीसद
पाजिटिविटी दर 1.10 फीसद
सा.पाजिटिविटी दर 1.18 फीसद
जांच (बुधवार) 11,89,470
कुल जांच 61.99 करोड़
गुरुवार शाम 5:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके
उत्तर प्रदेश 9.35 लाख
गुजरात 3.86 लाख
महाराष्ट्र 4.65 लाख
राजस्थान 1.62 लाख
मध्य प्रदेश 5.24 लाख
हरियाणा 0.87 लाख
छत्तीसगढ़ 0.96 लाख
पंजाब 0.90 लाख
दिल्ली 0.59 लाख
झारखंड 0.77 लाख
जम्मू-कश्मीर 0.74 लाख
बिहार 0.35 लाख
हिमाचल 0.67 लाख
उत्तराखंड 0.49 लाख
(कोविन पोर्टल के आंकड़े)