Move to Jagran APP

Corona Vaccination Updates: देश में 12 करोड़ 38 लाख के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा, अमेरिका-चीन पीछे

सुबह 7 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि देश में 12 करोड़ 38 लाख 52 हजार 566 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में 24 लाख से अधिक लोगों को टीका लगा।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 02:07 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 02:07 PM (IST)
Corona Vaccination Updates: देश में 12 करोड़ 38 लाख के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा, अमेरिका-चीन पीछे
देश में 12 करोड़ 38 लाख के पार पहुंचा वैक्सीनेशन आंकड़ा, अमेरिका-चीन पीछे

नई दिल्ली, एएनआइ। Corona Vaccination। भारत में तेजी से बढ़ रही संक्रमण की रफ्तार के साथ ही टीकाकरण भी बढ़ रहा है। भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका-चीन भी भी पछाड़ दिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 7 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि देश में 12 करोड़ 38 लाख 52 हजार 566 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में 24 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। 

loksabha election banner

टीकाकरण अभियान के 93 दिन 12,30,007 लोगों को लगा टीका 

18 अप्रैल, 2021 के दिन चल रहे टीकाकरण अभियान 93 दिन 12,30,007 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से 9,40,725 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 21,905 पहला टीका लगाया गया और 2,89,282 लाभार्थियों को टीका का दूसरा डोज लगाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक दी गई कुल डोज का 59.5 फीसद आठ राज्यों में दिया गया है। माना जा रहा है कि गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, जिसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है। 

92 दिनों में 12 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज भारत में लगी

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का काम बहुत तेजी से हो रहा है। सिर्फ 92 दिनों में 12 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज भारत में दी गई थी। ऐसा करने में अमेरिका को 97 दिन और चीन को 108 दिन लगे थे। इस लिहाज से भारत ने दोनों देशों को वैक्सीनेशन के मामले में पछाड़ दिया था। हलांकि, अमेरिका के बाद भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।

भारत में बढ़ी सख्ती

देश में हर दिन मामले बढ़ रहे हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार सख्त भी हो गई है। आलम यह है कि अधिकतर राज्यों में वीकेंड लाकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। मुश्किल की घड़ी में सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। आज भी ढाई लाख से ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.