छत्तीसगढ़: शहरी उपचुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जोगी की पार्टी को बड़ी जीत
जैजैपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की मीना चंद्रा ने जीता है। इन्हें 18 सौ वोट मिले।
रायपुर, नईदुनिया। छत्तीसगढ़ में छह जिलों के सात नगरीय निकाय उपचुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। एक भी पद में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनकर नहीं आ पाए, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) ने बड़ी जीत दर्ज की है।
जैजैपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जकांछ ने कब्जा कर लिया। प्रदेश में पार्षद के छह में से चार पदों पर भाजपा के चार प्रत्याशी चुने गए और दो में निर्दलीय। हालांकि, एक निर्दलीय पर भी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने दावा किया है। जैजैपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की मीना चंद्रा ने जीता है। इन्हें 18 सौ वोट मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी हीरा साहू रहे, जिन्हें 1034 वोट हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी सोनसाय देवांगन 839 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
इसे भी पढ़ें: योगी की राह पर जोगी, छत्तीसगढ़ में इस तरह हासिल करना चाहते हैं सत्ता