कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल होंगे जगदंबिका पाल!
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी गुरुवार को जारी होने वाली पहली सूची के नाम तय करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस सूची में नाम तय करने पर विचार करने के लिए लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इस ि
नई दिल्ली। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी गुरुवार को जारी होने वाली पहली सूची के नाम तय करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस सूची में नाम तय करने पर विचार करने के लिए लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इस लिस्ट में भाजपा के दिग्गजों के नाम शामिल हो सकते हैं। वहीं दूसरी और संभावना यह भी है कि कांग्रेस के सांसद जगदंबिका पाल भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने इस तरह की किसी भी संभावना से इन्कार किया है।
उन्होंने इस बात से भी इन्कार किया है कि उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात हुई है। गौरतलब है कि जगदंबिका पाल 1998 में कुछ दिन के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
वह फिलहाल उत्तर प्रदेश के डुमरिया गंज से सांसद हैं।
आगामी चुनावों और भाजपा की बहती हवा के मद्देनजर कांग्रेस का साथ छोड़कर दूसरी नाव में सवार होने वालों में गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह का भी नाम शामिल है। इसके अलावा लोकजनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान भी इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं लिहाजा वह भी अब यूपीए का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थामने वाले हैं। पासवान ने बुधवार को कहा था कि उनके सामने भाजपा से हाथ मिलाने के विकल्प खुले हैं।
मुस्लिमों से माफी मांगने को तैयार भाजपा
भाजपा को नहीं कांग्रेस को मांगनी चाहिए माफी: राजनाथ
पंद्रह दिनों में यूपी के आठ हजार गांवों में पहुंचेगा मोदी का रथ
गौरतलब है कि भाजपा और लोजपा में पिछले कुछ दिनों से बैठकों का दौर जारी है। लेकिन कुछ सीटों को लेकर दोनों ही पार्टियों के बीच असमंजस बरकरार है। इन सीटों के बारे में फैसला होने के बाद खुद पासवान एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि एक-दो दिनों में इसका ऐलान हो सकता है।