Move to Jagran APP

शीतलहर का प्रकोप: चुरू- जम्मू में माइनस में तापमान, उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी; जानें सभी अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक आज अमृतसर में न्यूनतम पारा 1 डिग्री रहने के साथ कोहरा रहा। वहीं राजस्थान के चुरू में आज न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पर घना कोहरा भी रहा। दिल्ली में भी लगातार यहां पर भी पारा गिर रहा है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 18 Dec 2021 10:30 AM (IST)Updated: Sat, 18 Dec 2021 02:02 PM (IST)
शीतलहर का प्रकोप:  चुरू- जम्मू में माइनस में तापमान, उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी; जानें सभी अपडेट
राजस्थान के चुरू में -1.1 तो पंजाब में 1 पहुंचा न्यूनतम पारा, दिल्लीवासियों की छूटी कंपकंपी

नई दिल्ली, एएनआइ। शीतलहर का प्रकोप जारी है। पंजाब-यूपी हरियाणा सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है। अगर हम आज के ताजा अपडेट की बात करें तो आज भी पंजाब के अमृतसर में पारा गिरा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अमृतसर में न्यूनतम पारा 1 डिग्री रहने के साथ कोहरा रहा। वहीं राजस्थान के चुरू में आज न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पर घना कोहरा भी रहा। उधर, राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। लगातार यहां पर भी पारा गिर रहा है।

loksabha election banner

बता दें कि उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ समेत अन्य चोटियों में बर्फबारी दर्ज हो रही है और निचले इलाकों में सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। वहीं, हिमाचल में अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में बर्फीले तूफान ने वाहन चालकों समेत पुलिस कर्मचारियों की दिक्कत भी बढ़ा दी। वहीं मनाली के साथ लगते सोलंगनाला में हिमपात के कारण 500 से अधिक पर्यटन वाहन भी फंस गए थे। 

जम्मू भी इस वक्त कोहरे की चादर से ढका हुआ है। लोगों की ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले दो दिन से ठिुठर रहे जम्मू संभाग में भीषण ठंड जारी है। जम्मू शहर व साथ लगते इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया जो सूर्य निकलने के साथ कम हुआ। बीते दिन भी पूरे दिन शीतलहर के चलते लोग ठिठुरते रहे।

देश के कई हिस्सो में ठंड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.