Move to Jagran APP

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी, बारिश

दिल्ली में पांच व छह दिसंबर को बारिश के साथ तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 04 Dec 2017 06:16 AM (IST)Updated: Mon, 04 Dec 2017 11:04 AM (IST)
दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी, बारिश
दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी, बारिश

नई दिल्ली, ब्यूरो। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। जबकि पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों ने डेरा डाल दिया है। इससे 24 घंटे में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान ने पिछले पांच वर्षो का रिकॉर्ड तो़ड दिया।
दिल्ली में रविवार को हल्की धूप निकलने से लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हुई। वहीं, पांच व छह दिसंबर को बारिश के साथ यहां के तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है। सुबह से ही मौसम का मिजाज पिछले एक हफ्ते की तुलना में बदला हुआ था। सुबह के समय कोहरे का असर साफ दिखाई दे रहा था। धूप निकली भी लेकिन उसका असर काफी कम रहा। पूरे दिन दिल्ली में स्मॉग की धुंधली परत छाई रही। धूप में गरमाहट नहीं होने की वजह से अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते शनिवार को तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस था। तीन दिसंबर का दिन पिछले पांच वर्षो का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी दिल्ली में महज 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
हिमाचल में बर्फबारी, बारिश
वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बारिश व बर्फबारी, जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ वर्षा होने का अनुमान है। प्रदेश में रविवार को न्यूनतम तापमान केलंग में -4.2 और अधिकतम तापमान ऊना में 27.2 दर्ज किया गया है। शिमला से ठंडा सोलन, बिलासपुर और चंबा रहा।
कश्मीर में शून्य से नीचे
कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर के ब़़ढते प्रकोप के बीच रात का न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है। अलबत्ता, दिन का तापमान सामान्य से ऊपर है, लेकिन वह ठंड से निजात दिलाने में पूरी तरह असमर्थ साबित हो रहा है। फिलहाल, लेह में पूरी रियासत में सबसे ज्यादा सर्दी है, जहां दिन का अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

loksabha election banner

यह भी पढें: चकबंदी पीड़ित पांच गांवों के किसानों ने दी दिल्ली कूच की चेतावनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.