स्वतंत्रता दिवस पर कोयम्बटूर में महात्मा गांधी के मंदिर में इस शख्स ने की पूजा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक शख्स ने मंदिर में महात्मा गांधी के लिए प्रर्थाना की।
कोयम्बटूर, एएनआइ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक शख्स ने मंदिर में महात्मा गांधी के लिए प्रर्थाना की। थंगावेल नाम के शख्स द्वारा ही जो उनके द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोयम्बटूर के सरवनमपट्टी क्षेत्र में बनाया गया था। थंगावेल ने कहा, "मैंने 1993 में इस मंदिर का निर्माण किया था। मैं गांधी जी के सिद्धांतों से बहुत प्रभावित हूं।"बता दें कि थांगावेल ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों के साथ मंदिर को सजाया। प्रतिष्ठित तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा भी गांधी की प्रतिमा के पास है।
15 अगस्त को पीएम मोदी का संबोधन
15 अगस्त को देशभर में कोरोना संकट के बीच एहतियात बरतते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान देशभर में तिरंगा फहराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली की राजधानी दिल्ली से लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपना संबोधन किया। कोरोना संकट में आत्मनिर्भर भारत बनने पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। यही नहीं इस संकट की घड़ी में चीन को भी करारा जवाब दिया। वहीं देश में बन रही कोरोना वैक्सीन के बनने पर के बारे में भी पीएम ने जानकारी साझा की।
चीन ने दी बधाई
लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर तल्ख रिश्तों के बीच चीन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। भारत में चीन के राजदूत सून वेडॉन्ग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार और लोगों को बधाई। चीन के अलावा की अन्य देशों ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी।
सुरक्षा के किए गए थे कड़े इंतजाम
बता दें कि कोरोना संकट में इस स्वतंत्रता दिवस पर सीमित संख्या में मंत्री और अधिकारी लाल किले पर मौजूद थी। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर अधिकारियों ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया। इससे पहले देश के कोने-कोने में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।