एडमिरल सुनील लांबा बने नए नौसेना प्रमुख
सुनील लांबा अग्रिम पंक्ति के चार जंगी जहाजों का कमान संभाल चुके हैं जिनमें आईएनएस काकीनाडा, आईएनएस हिमगिरि
नई दिल्ली(एएनआई)। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर के धवन आज रिटायर होने के बाद आज वाइस एडमिरल सुनील लांबा ने नौसेना की कमान संभाल ली है। 6 मई, 2016 को सरकार ने सुनील लांबा को नौसेना की कमान संभालने का फैसला किया था। 58 वर्षीय लांबा नेविगेशन और दिशा पाठ्यक्रम में विशेषज्ञ है। लांबा का कार्यकाल 31 मई 2019 यानि तीन वर्ष तक के लिए होगा।
तस्वीरें: नए नौसेना प्रमुख बने एडमिरल सुनील लांबा
नौसेना के 21वें प्रमुख होंगे सुनील लांबा
सुनील लांबा के नाम कई उपलब्धियां हैं। तीन दशक से अधिक समय के करियर में समृद्ध ऑपरेशनल एवं स्टाफ अनुभव रखने वाले लांबा ने जंगी जहाज आईएनएस सिंधुदुर्ग और फ्रिगेट आईएनएस दुनागिरि पर नेविगेटिंग अधिकारी के तौर पर सेवाएं दी है। वे अग्रिम पंक्ति के चार जंगी जहाजों का कमान संभाल चुके हैं जिनमें आईएनएस काकीनाडा, आईएनएस हिमगिरि और आईएनएस रणविजय और आईएनएस मुंबई शामिल है।
सुनील लांबा ने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद में संकाय सदस्य के रूप में सेवा दी। लांबा पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन ऑफिसर और दक्षिणी एवं पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का काम भी कर चुके हैं। वह पश्चिमी नौसेना कमान का प्रमुख नियुक्त किए जाने से पहले दक्षिणी नौसेना कमान के कमांडर इन चीफ थे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
पढ़ें- दिग्गज कांग्रेस नेता ने कहा सोनिया गांधी थक चुकी हैं, छोड़ देनी चाहिए कुर्सी