मुख्यमंत्री ने कहा- कोरोना महामारी के चलते गुजरात में नहीं होगा नवरात्रि महोत्सव का आयोजन
कोरोना महामारी के चलते गुजरात में इस बार नवरात्र महोत्सव का आयोजन नहीं होगा। हर साल गुजरात सरकार आम जनता के लिए नवरात्र महोत्सव का आयोजन करती है। इस बार महोत्सव 17 से 25 अक्टूबर तक प्रस्तावित था।
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। कोरोना महामारी के चलते गुजरात में इस बार नवरात्रि महोत्सव का आयोजन नहीं होगा। हर साल गुजरात सरकार आम जनता के लिए नवरात्र महोत्सव का आयोजन करती है। इस बार महोत्सव 17 से 25 अक्टूबर तक प्रस्तावित था।
मुख्यमंत्री ने कहा- कोरोना महामारी के चलते इस बार नवरात्र महोत्सव का आयोजन नहीं होगा
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि राज्य में महामारी का प्रकोप है। ऐसे में हर साल पारंपरिक रूप से आयोजित किया जाने वाला नवरात्र महोत्सव का आयोजन सरकार रद कर रही है।
भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा- जनता के हित में नवरात्र महोत्सव नहीं होना चाहिए
गुजरात सरकार ने अपने अधिकारिक नवरात्रि महोत्सव को रद कर गुजरात में हर साल होने वाले नवरात्रि महोत्सव के आयोजन पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने गत दिनों कहा था कि जनता के हित में आगामी नवरात्रि महोत्सव नहीं होना चाहिए।
जनता की ओर से आयोजित किए जाने वाले महोत्सव की नहीं मिलेगी मंजूरी
इससे अब यह भी साफ हो गया है कि जनता की ओर से आयोजित किए जाने वाले महोत्सव की भी मंजूरी मिलने की संभावना समाप्त हो गई है। गौरतलब है कि सरकार ने गणेश महोत्सव मनाने की भी मंजूरी नहीं दी थी।