Move to Jagran APP

Chhattisgarh Nagar Palika Elections 2019 Results : छत्तीसगढ़ में शहरी सरकार के लिए कांटे की टक्कर, जानें- रायपुर और बिलासपुर का ताजा अपडेट

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। इस क्रम में कुछ रिजल्‍ट आने शुरू हो गए हैं। बेमेतरा नगर पालिका व रायपुर के माना नगर पंचायत में भाजपा ने अपना कब्‍जा जमा लिया है।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 07:46 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 07:58 PM (IST)
Chhattisgarh Nagar Palika Elections 2019 Results : छत्तीसगढ़ में शहरी सरकार के लिए कांटे की टक्कर, जानें- रायपुर और बिलासपुर का ताजा अपडेट
Chhattisgarh Nagar Palika Elections 2019 Results : छत्तीसगढ़ में शहरी सरकार के लिए कांटे की टक्कर, जानें- रायपुर और बिलासपुर का ताजा अपडेट

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। राज्य में 151 निकायों के लिए मतगणना चल रही है। इसमें सत्तारुढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। 10 नगर निगमों में से दोनों पार्टियां पांच-पांच पर बढ़त बनाए हुए हैं। कुछ नगर परिषदों में निर्दलीय निर्णायक भूमिका में आ गए हैं। अन्य निकायों में भी मुकबाला रोचक है। इस बार मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ है। वहीं, निर्वाचित पार्षदों के बीच से ही महापौर और अध्यक्ष चुने जाने हैं, इस वजह से रिजल्ट के साथ ही जोड़-तोड़ राजनीति भी शुरू हो गई है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कुल 10 नगर निगमों और 38 नगर पालिकाओं में मतगणना जारी है। शुरूआती तौर पर सामने आ रहे नतीजों के मुताबिक कांग्रेस, भाजपा से आगे है। पीछे-पीछे जनता कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मिले मत भी नजर आ रहे हैं। राज्य के 10 नगर निगम, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी और जगदलपुर में चुनाव हुए। 

 LIVE : Chhattisgarh Nagar Nikay Palika Nigam Election Result Update

-राजनांदगांव जिले में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। निकाय चुनावों की मतगणना के अभी तक के नतीजों के मुताबिक भाजपा 22 वार्ड, कांग्रेस 22, और अन्य 7 वार्ड में बढ़त बनाए हुए हैं। वोटों की गिनती अब भी जारी है।

- रायपुर में निगम चुनावों का मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। यहां के 70 वार्डों में से 30 पर कांग्रेस, 28 पर भाजपा और जनता कांग्रेस ने 2 व अन्य ने 10 वार्डों पर बढ़त बनाई है। यह शाम 5 बजे तक की स्थिति है। अब भी मतों की गिनती जारी है।

- बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक के नतीजों के मुताबिक भाजपा 34 वार्ड, कांग्रेस 33, व अन्य 3 वार्ड में बढ़त बनाया हुआ है। वोटों की गिनती अब भी जारी है। कभी नतीजों का एलान हो सकता है। 

- रायगढ़- कांटे की टक्कर में वार्ड नम्बर 40 से निर्दलीय श्यामलाल जीत गये।

- दुर्ग निगम के वार्ड क्रमांक 38 से निर्दलीय नीता जैन 760 और वार्ड सात से कांग्रेस के मनदीप भाटिया पांच सौ मतों के अंतर  से जीते।

 - दुर्ग वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा के नरेंद्र बंजारे 863 मतों के अंतर से जीते ।

- आरंग नगर पालिका परिषद के 9 वार्डों में जीत दर्ज कर कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का पद हासिल कर लिया। एक वार्ड में निर्दलीय महिला प्रत्याशी को जीत मिली।

- दुर्ग के वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा के शेखर चंद्राकर 1445 मतों के अंतर से जीते

रायगढ़ अपडेट: वार्ड नंबर 1- कांग्रेस के प्रभाती महापात्रे को 42 वोटों से जीत मिली।

वार्ड नंबर 31-  कांग्रेस के संजय चौहान जीते

वार्ड नंबर 4-  कांग्रेस के जानकी कारजू 481 से जीत

वार्ड नं 17-  कांग्रेस के अजेय योद्धा सभापति सलीम नियारिया 310 वोटों से जीते

- बिलासपुर में वार्ड 48 से कांग्रेस की नन्दिनी दरवे ने जीत हासिल की।

- पाली नगर पंचायत में 15 साल बाद कांग्रेस को जीत मिली है। इसके खाते में कुल 11 सीटें आई हैं।

- सूरजपुर में कांग्रेस को जीत तो रामानुजगंज में जीती भाजपा

- भिलाई की नगर पंचायत पाटन के चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिली। यहां पर 12 वार्ड में कांग्रेस, 2 में भाजपा तथा एक में निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।

- बारसूर नगरपंचायत में भाजपा 8 सीट में कब्जा कर लिया है।

दुर्ग जिले के अहिवारा नगर पालिका परिषद पर भी परिणाम आ गया है। यहां की सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।

कोरबा की दीपका नगरपालिका परिषद में 9 भाजपा, 7 कांग्रेस व 4 निर्दलीय

कोरबा नगर पालिका परिषद दीपका के सभी वार्डो का चुनाव परिणाम सामने आ चुका है। 21 वार्डो के इस निकाय में 9 वार्ड भाजपा के खाते में आए है, जबकि 7 वार्ड कांग्रेस ने जीते है। 4 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है, जबकि 1 मात्र वार्ड बसपा के खाते में गया है।

बेमेतरा नगर पालिका में भाजपा का कब्‍जा

इस नगर पालिका में कुल 21 वार्ड हैं। इसमें 9 पर कांग्रेस को जीत मिली वहीं 12 पर भाजपा ने अपनी जीत के झंडे गाड़ दिए।

रायपुर की माना नगर पंचायत पर काबिज हुई भाजपा

रायपुर की 15 सीटों वाली माना नगर पंचायत की 8 सीट पर भाजपा काबिज हो गई है बाकि बचे 5 पर कांग्रेस और 2 सीटों पर निर्दलीय का कब्जा है। गौरतलब है कि वर्तमान भाजपा अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी श्यामा चक्रवर्ती को जीत नसीब नहीं हुई और उन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा।

दंतेवाड़ा  के गीदम नगर पंचायत से जीत गई कांग्रेस

दंतेवाड़ा की गीदम नगर पंचायत में कांग्रेस को  एकतरफा जीत मिली है। इसके साथ ही नगर पंचायत की 15 सीटों में से 10 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है वहीं भाजपा दो सीटों पर ही सिमटती दिख रही है। निर्दलीय को तीन सीटें मिली हैं।

कोरबा के छुरी कला में भाजपा की जीत

हीरानंद पंजवानी को जीत हासिल हुई है वहीं उनकी पत्नी रेणु पंजवानी हार गई। बता दें कि भाजपा ने पति पत्‍नी दोनों को ही यहां से टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस की ओर से राजकुमार अग्रवाल व उनकी पत्‍नी मधु अग्रवाल को टिकट दिया गया था जिसमें पत्नी मधु अग्रवाल ने जीत हासिल की लेकिन पति राजकुमार हार गए। भाजपा की ओर से  महेंद्रसिंह राजपूत व उनकी पत्नी शोभा राजपूत भी इस बार मैदान में थे लेकिन दोनों ही हार गए। भाजपा के राधू बिंझवार इस बार हार गए हैं, जो पिछले 6 बार से पार्षद की सीट पर थे। उनके भाई की पत्नी सुशीला भी पराजित हो गई।

कोरबा में कांग्रेस के रतन मित्तल 2 वोट से जीते

कोरबा की कटघोरा नगरपालिका परिषद के वार्ड-5 से विवेकानंद नगर में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व अध्यक्ष रतन मित्तल की एक वोट से जीत के बाद भाजपा प्रत्यशी वीरेंद्र जायसवाल ने पुनः मतगणना कराई। दूसरी बार की गिनती में रतन मित्तल 2 वोट से जीते।

दंतेवाड़ा के वार्ड-5 से भाजपा 1 वोट से जीती, कांग्रेस की मांग पर फिर मतगणना

दंतेवाड़ा के वार्ड नम्बर 5 पर री-काउंटिंग हो रही है। यहां सिर्फ एक वोट से हार जीत का अंतर था। कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण ने फिर से मतगणना का आवेदन दिया है। कुछ देर में फिर से काउंटिंग शुरू होगी। यहां भाजपा प्रत्याशी पंकज शर्मा ने जीत दर्ज की है।

राजनांदगाँव के परिणाम

राजनांदगाँव के नगरी निकाय चुनाव में अब तक आए परिणामों में भाजपा के प्रत्‍याशियों की संख्‍या ज्‍यादा है। वार्ड-2 से भाजपा के अजय, वार्ड-8 से भाजपा की रंजू यादव, वार्ड-9 से भाजपा के शिव वर्मा, वार्ड-14 से कांग्रेस के सतीश मसीह, वार्ड-19 से भाजपा के किसुन यदु, वार्ड-21 से निर्दलीय पिंकी साहू, वार्ड-29 से भाजपा के उत्तम दामले, वार्ड-31 से भाजपा के गप्पू सोनकर, वार्ड-15 से कांग्रेस के विनय झा और वार्ड-16 से भाजपा के पारस वर्मा ने जीत दर्ज की है।

बीजापुर नगरपालिका के परिणाम

बीजापुर नगरपालिका के परिणाम भी घोषित हो गए हैं। यहां 15 वार्ड में से 13 पर कांग्रेस और सिर्फ 3 पर भाजपा जीत दर्ज कर पाई है। वार्ड 1- भाजपा के नंदकिशोर राणा की हुई जीत, वार्ड 2- कांग्रेस के लक्ष्मण कडती की हुई जीत, वार्ड 3- कांग्रेस के रामबती माझी की हुई जीत, वार्ड 4- बेनहुर रावतिया काँग्रेस की हुई जीत, वार्ड 5- कांग्रेस के साहिल तिग्गा की हुई जीत, वार्ड 6- कांग्रेस के सोनमती ताती की हुई जीत, वार्ड 7- कांग्रेस के पुरुषोत्तम सल्लुर की हुई जीत, वार्ड 8- कांग्रेस के जितेंद्र हेमला की हुई जीत, वार्ड 9- कांग्रेस के कविता यादव की हुई जीत, वार्ड 10- कांग्रेस के कलाम खान की हुई जीत, वार्ड 11- भाजपा के संजय की हुई जीत, वार्ड 12- कांग्रेस के ललिता झाड़ी की हुई जीत, वार्ड 13- कांग्रेस के प्रवीण डोंगरे की हुई जीत, वार्ड 14- कांग्रेस के दीपिका पांडे की हुई जीत, वार्ड 15- भाजपा के घासीराम नाग की हुई जीत।

- महासमुंद की पिथौरा नगर पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। यहां 15 वार्डों में हुए चुनावों में कांग्रेस ने आठ, निर्दलीय ने पांच एवं भारतीय जनता पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। इस तरह कांग्रेस बहुमत के साथ पिथौरा नगर पंचायत में सत्तासीन हो रही है।

रायपुर में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर

रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को मिल रही है। रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे भी पीछे चल रहे हैं, इस रुझान से सब हैरान हैं। रायपुर नगर निगम में महापौर के कई दावेदार पीछे चल रहे हैं। चौंकानेवाली बात ये है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों से ये उम्मीदवार को जनता के कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ रहा है। महापौर पद के दावेदार संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, सूर्यकांत राठौर, मृत्युंजय दुबे, सुभाष पीछे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के ज्ञानेश शर्मा और जग्गू ठाकुर पीछे चल रहे हैं। हालांकि, मौलाना रउफ वार्ड से एजाज ढेबर, सतनाम पनाग आगे चल रहे हैं। रायपुर के वार्ड नंबर 11 से अमितेश भारद्वाज ने संजय श्रीवास्तव पर लगातार बढ़त बनाये रखा है।

- बिलासपुर के वार्ड नम्बर 17 नेहरू नगर से कांग्रेस की नम्रता भास्कर यादव आगे। अब तक की मतगणना में कांग्रेस 286 व भाजपा 199 वोटों पर हैं। ऐसा लग रहा है, यहां भी कांग्रेस बाजी मार जाएगी।

- दुर्ग नगर निगम चुनाव परिणाम

वार्ड- 30 भोला महोबिया 30 वोट, वार्ड- 31 से मदन जैन 186 वोट, वार्ड- 29 से निर्दलीय बबीता 121 वोट, वार्ड- 28 से भाजपा का कमल 112 वोट, वार्ड- 27 से कांग्रेस के मनीष बघेल 273 वोट, वार्ड- 26 से कांग्रेस सत्यवती वर्मा 307 वोट, वार्ड- 40 से निर्दलीय दीप माला आगे, वार्ड- 41 से कांग्रेस हामिद खोखर 128 वोट से, वार्ड- 42 से कांग्रेस की मनी गीते 200 वोट से, वार्ड- 43 से कांग्रेस के दीपक साहू 4 वोट से, वार्ड- 44 से जोगी कांग्रेस के प्रकाश जोशी 94 वोट से आगे, वार्ड- 45 से भाजपा 200 वोट से आगे, वार्ड- 46 से कांग्रेस 158 वोट से आगे, वार्ड- 47 से निर्दलीय कविता तांडी 131 वोट से आगे, वार्ड- 48 से कांग्रेस 243 वोट से आगे, वार्ड- 49 से कांग्रेस 6 वोट से आगे, वार्ड- 54 से कांग्रेस 500 वोट से आगे, वार्ड- 50 से कांग्रेस 150 वोट से आगे, वार्ड- 51 से कांग्रेस, वार्ड- 52 व 53 में भाजपा आगे, वार्ड- 37 व 38 में कांग्रेस भाजपा के बागी आगे

- जशपुर : नगर पंचायत बगीचा निकाय चुनाव परिणाम 2019

वार्ड 1- रामनिवास गुप्ता(निर्दलीय), वार्ड 2- भागवत मिश्रा(बीजेपी), वार्ड 3- जगसाय(बीजेपी), वार्ड 4 – शोभिका जायसवाल(निर्दलीय), वार्ड 5 – मधुसूदन भगत(निर्दलीय), वार्ड 6 – ताहिर चिश्ती(भाजपा), वार्ड 7 – गीता सिन्हा(कांग्रेस), वार्ड 8 – सुनीता शर्मा(बीजेपी), वार्ड 9 – आशा(बीजेपी), वार्ड 10 –प्रेरणा थवाईत(निर्दलीय), वार्ड 11 – बलराम नागेश(बीजेपी), वार्ड 12 – प्रमोद गुप्ता(कांग्रेस), वार्ड 13 – कांति कायस्थ(कांग्रेस), वार्ड 14 – बिहारीलाल नाग(बीजेपी), वार्ड 15 – डॉ सीडी बाखला(निर्दलीय)

- बलरामपुर जिले के एकमात्र नगर पालिका परिषद बलरामपुर में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है।यहां कांग्रेस के 8 ,भाजपा के 4 और तीन निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए है। पूर्व में यहां भाजपा का कब्जा था। निवृतमान अध्यक्ष राबिका एक्का और उनके पति लोधी एक्का को पराजय का सामना करना पड़ा है।

पहली बार पाली नगर पंचायत को मिलेगा कांग्रेस का अध्यक्ष

नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा देखने को मिल रहा है। दंतेवाड़ा के गीदम नगर पंचायत के 15 वार्डों में से कांग्रेस को 10, भाजपा को 2 और निर्दलियों को 3 वार्डों में जीत हासिल की है। उधर, कोरबा के पाली नगर पंचायत के 15 में से 11 वार्ड में कांग्रेस की जीत हुई है, सिर्फ 4 में भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। पहली बार पाली नगर पंचायत को कांग्रेस का अध्यक्ष मिलेगा। यही हाल छुरी नगरी पंचायत में भी है। यहां पर भी 15 वार्डों में से 8 पर कांग्रेस प्रत्याशी, 5 पर भाजपा और 2 वार्डों में निर्दलियों ने कब्जा किया है। हालांकि, बलरामपुर के राजपुर नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 8 पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। यहां 6 कांग्रेस और एक निर्दलीय के खाते में गए हैं।

कई स्थानों पर निर्दलीय आगे

प्रदेश में फिलहाल ज्यादा जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। कई स्थानों पर निर्दलीय आगे हैं। रायपुर में 38 वार्डों में कांग्रेस आगे, 23 में भाजपा और 7 में निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं। यहां डाकमत पत्रों की गिनती पूरी हो गई है। महासमुंद की पिथौरा नगर पंचायत के 15 में से 8 वार्डों में कांग्रेस, 5 में निर्दलीय और भाजपा के हिस्से आए सिर्फ 2 वार्ड आए हैं।

10 नगर निगम, 38 नगर पालिका और 103 नगर पंचायत

बता दें कि छत्तीगढ़ के दस नगर निगम, 38 नगर पालिका और 103 नगर पंचायत में मतदान हुए थे, जिनके नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। राज्य में पार्षद के लिए दो हजार 840 पद पर मतदान हुआ है। 10 हजार 161 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। बैलेट पेपर से मतदान होने के कारण निकायों के परिणाम में देरी की संभावना है। दरअसल, मतदान में इस बार इवीएम का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसकी एक वजह इवीएम पर उठने वाले सवाल भी थे। ऐसे में देर शाम तक ही सभी परिणाम आने की उम्मीद है।

औसतन 78.73 फीसद हुआ मतदान

छत्‍तीसगढ़ के कुल 151 नगरीय निकाय हैं। इनमें 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका और 103 नगर पंचायत में औसतन 78.73 फीसद मतदान हुआ था। इस मतदान प्रतिशत को अच्‍छा माना जाएगा। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राज्य निवार्चन आयुक्त कायार्लय से मिली जानकारी के अनुसार, 151 निकायों के साथ ही दो नगरीय निकायों में हुए उप-चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होंगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की जायेगी उसके बाद मतपेटियों को खोला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.