Move to Jagran APP

छत्‍तीसगढ़ की माडिन नदी में आई बाढ़, 11 लोग बहे, दो महिलाओं का शव मिला

नारायणपुर जिला मुख्यालय से 53 किमी दूर धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत माडिन नदी को पार करते पानी के तेज बहाव की चपेट में 11 लोग आ गए।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 10:19 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 10:19 PM (IST)
छत्‍तीसगढ़ की माडिन नदी में आई बाढ़, 11 लोग बहे, दो महिलाओं का शव मिला
छत्‍तीसगढ़ की माडिन नदी में आई बाढ़, 11 लोग बहे, दो महिलाओं का शव मिला

नारायणपुर, राज्‍य ब्‍यूरो। छत्‍तीसगढ़ की माडिन नदी में आई बाढ़ सात महिलाओं सहित 11 लोगों को बहा ले गई। नारायणपुर जिला मुख्यालय से 53 किमी दूर धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत माडिन नदी को पार करते पानी के तेज बहाव की चपेट में रविवार शाम झारागांव के ये लोग आ गए। बाद में इसमें एक महिला और एक युवती के शव सोमवार को रेस्क्यू टीम के द्वारा घंटों मशक्कत के बाद मिला है। बाढ़ में लापता महिला सोमारी दोधी की खोज खबर करने के बाद भी रेस्क्यू टीम को जानकारी नहीं मिल पाई है। 

loksabha election banner

पांचवी पढ़ने वाली सोनमती उसेंडी ने पेड़ पर चढ़ बचाई जान 

वही बाढ़ में किसी तरह बचे हुए लोग में से दो लोग वापस घुरबेड़ा लौट गए है। घटना में झारा गांव के प्राथमिक शाला में पांचवी क्लास में अध्ययनरत सोनमती उसेंडी पेड़ में चढ़कर रातभर हिम्मत दिखाकर अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करती रही। सुबह ग्रामीणों के द्वारा सोनमती को पेड़ से उतार कर सुरक्षित निकाला गया है। सोनमती ने बताया कि नदी में घुटने तक का पानी था जो देखते ही देखते बाढ़ में तब्दील हो गया। नदी के बीच में पहुंचते ही जल स्तर बढ़ जाने से सभी लोग बहने लगे। वह पानी मे बहती हुई एक पेड़ की टहनी को पकड़कर जैसे तैसे पेड़ पर चढ़कर रात भर दहशत में रही। वही इस घटना में बच्ची की मां पनकी उसेंडी की पानी में डूबने से मौत हो गई है। बाढ़ की चपेट में आने से 16 साल की उर्मिला यादव पिता मोती राम यादव की मौत हो चुकी है। जिसका शव पांच घंटे की मशक्कत के बाद नदी से खोजा गया है। 

रेस्क्यू टीम का खोजी अभियान जारी, फंसे लोग रात भर दहशत में गुजारे रात 

बात दे कि तहसीलदार केतन भोयर के नेतृत्व में बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम को घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अभिजीत सिंह के द्वारा मौके पर रवाना किया गया है। पुलिस और आईटीबीपी के डेढ़ सौ जवानों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को लापता महिला को ढूढ़ने के लिए ऑपरेशन चलाए जाने की बात कही जा रही है।

एएसपी जयंत वैष्णव ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब धनोरा थाना में प्रेमकुमार, मंगलू, सोमारू, रामूराम, पनाऊ, मोतीराम के द्वारा थाने में सूचना देकर बाढ़ में सोमारी दोदी, पनकी उसेंडी और उर्मिला यादव, कारी बाई, सोनाये, सोनारी, सोनधर, सेत राम, केये राम, सतराम, सोनवती के धुरबेड़ा से लौटते वक्त माडिन नदी पार करने के दौरान बाढ़ में बह जाने की सूचना दी गई। जिसके बाद नगर सेना और बाढ़ आपदा टीम के सदस्यों के साथ पुलिस और आईटीबीपी के जवानों के द्वारा खोजी अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम के द्वारा कई घंटो की मशक्कत के बाद एक महिला पनकी बाई और उर्मिला का शव का बरामद कर किया गया है।  जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही रुक रुककर हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर चल रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.