Kondagaon road accident: भीषण सड़क हादसे में सात की मौत, परिजनों को मुआवजे की घोषणा
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव सड़क दुर्घटना में जिले के डीएम एन तेकम ने मुआवजा देने की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 25000 रुपये और घायलों का फ्री इलाज करवाया जा रहा है।
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़के हादसे में 7 लोगों की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लोहे और गिट्टी से भरे ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर से यह हादसा हुआ है। कोंडागांव डीएम एम तेकम ने जानकारी देते हुए कहा, सड़क हादसे में घायल लोगों का फ्री इलाज और मृतकों के परिवारजनों को 25000 रुपये का मुआवजा दिया गया है।
बता दें कि एनएच 30 दुधगांव पर यह दुर्घटना हुई है। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षतिग्रस्त वाहन से शव को निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोगों के अनुसार ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक की बोलेरो से टक्कर हुई। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग हैं। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं। ट्रक की गति इतनी अधिक थी कि दुर्घटना के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घायलों की निश्चित संख्या के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। कुछ घायलों को कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे का शिकार हुआ परिवार दहीकोंगा क्षेत्र का बताया गया है। यह परिवार अपने रिश्तेदार के यहां किसी शोक सभा में शामिल होने कुलारगांव गया था। कार्यक्रम के बाद ये लोग अपने बोलेरो वाहन cg 07 T 4099 में सवार होकर लौट रहे थे तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों में से 2 लोगों की स्थिति गंभीर बताई गइ्र है। घटना की सूचना पर कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को वाहनों से निकालना शुरू कर दिया। खासी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया था।