छत्तीसगढ़ के महासमुंद जेल से 5 कैदी फरार, शहर के हर चेकिंग पॉइंट पर पुलिस अलर्ट
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जेल से 5 कैदी फरार हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दीवार पर चढ़ने के बाद पांच कैदी जेल से फरार हो हुए हैं। एएसपी मेघा टेम्भूरकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शहर के हर चेकिंग पॉइंट पर पुलिस अलर्ट है।
रायपुर, एएनआइ। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जेल से 5 कैदी फरार हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दीवार पर चढ़ने के बाद पांच कैदी जेल से फरार हो हुए हैं। एएसपी मेघा टेम्भूरकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शहर के हर चेकिंग पॉइंट पर पुलिस अलर्ट है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस अधिकारियों ने जेल के सीसीटीवी का निरीक्षण किया तब जानकारी मिली कि कैदी 21 फुट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी गई है तथा फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अधिकारियों फरार कैदी डमरूधर को बेमचा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है बाकी चार अन्य कैदियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य के गृह और जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में से चार को 2019 में सजा होने के बाद जेल लाया गया था। वहीं, एक कैदी को 2020 में सुनवाई के बाद जेल लाया गया था।