Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ : अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 27 लाख लोगों ने दिया 33 करोड़ दान

हजारों लोगों ने न सिर्फ रसीद के माध्यम से दान किया बल्कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के खाते में आनलाइन ट्रांसफर भी किया है। प्रदेश में समर्पण निधि एकत्र करने के लिए करीब 30 हजार टोलियां बनाई गई है। एक टोली में पांच सदस्य हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 08:01 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 08:01 PM (IST)
छत्तीसगढ़ : अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 27 लाख लोगों ने दिया 33 करोड़ दान
भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में 50 लाख परिवार तक पहुंचकर 51 करोड़ की राशि एकत्र करने का है लक्ष्य

रायपुर, जेएनएन। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ के लोग दिल खोलकर आगे आ रहे हैं। अब तक करीब 27 लाख परिवारों ने 33 करोड़ से ज्यादा का दान दिया है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दान संग्रह अभियान में जुटी संस्थाओं ने 30 अतिरिक्त बुक की मांग की है। इसमें 100 रुपये से एक हजार रुपये की रसीद मंगाई गई है। भगवान श्रीराम के नलिहाल छत्तीसगढ़ में 50 लाख परिवारों तक पहुंचकर 51 करोड़ की राशि एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। निधि समर्पण समिति के अध्यक्ष बृजलाल गोयल ने 51 लाख की अब तक की सबसे बड़ी राशि दान की है। इसके साथ ही दानदाता 21 लाख से लेकर 100 रुपये तक दान कर रहे हैं।

loksabha election banner

निधि समर्पण समिति के कोषाध्यक्ष धवल शाह ने बताया कि प्रदेश के बस्तर से लेकर सरगुजा तक हर घर में पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है। 15 जनवरी से शुरू हुए अभियान में स्वेच्छा से लोग दान कर रहे हैं। हजारों लोगों ने न सिर्फ रसीद के माध्यम से दान किया, बल्कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के खाते में आनलाइन ट्रांसफर भी किया है। प्रदेश में समर्पण निधि एकत्र करने के लिए करीब 30 हजार टोलियां बनाई गई है। एक टोली में पांच सदस्य हैं। यह टोली गांव-गांव और गली मोहल्लों में पहुंचकर राशि एकत्र कर रही है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के सदस्यों ने जनजागरूकता के लिए प्रभात फेरी भी निकाली थी। विहिप ने राशि एकत्र करने के लिए शहरी क्षेत्र की बस्तियों में भी स्वयंसेवकों की टीम तैयार की है। शाह ने बताया कि राशि एकत्र करने का अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद केंद्रीय संगठन का अगर कोई निर्देश आता है, तो आगे घर-घर पहुंचकर राशि एकत्र की जाएगी। यदि कोई निर्देश नहीं आता है तो लोगों को आनलाइन भुगतान के लिए प्रेरित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.