कंप्यूटर से भी तेज चलता है चेन्नई की सारा का दिमाग, चंद मिनटों में हल की पहेली
सारा ने आंखों पर पट्टी बांधने के बाद 2x2 रूबिक (Rubik)को सॉल्व किया। गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के संदर्भ में इसको उन्होंने अंजाम दिया।
चेन्नई, एएनआइ। दुनियाभर में हर क्षेत्र में कुछ नया इतिहास लिखने पर मनुष्य को पुरस्कार दिया जाता है। ऐसी ही श्रेणी में एक नया नाम और दर्ज हो गया है। सारा जो की महज 6 साल की हैं, लेकिन अपने तेज दिमाग से उन्होंने नया इतिहास रच दिया है। सारा ने आंखों पर पट्टी बांधने के बाद 2x2 रूबिक (Rubik) की पहेली को सॉल्व किया। गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के संदर्भ में इसको उन्होंने अंजाम दिया। इसको सॉल्व करने के साथ-साथ सारा ने सभी को अपनी प्यारी-प्यारी कविताएं सुनाई। उन्होंने महज 2 मिनट 7 सेकंड में यह पहेली सॉल्व की है। तमिलनाडु क्यूब एसोसिएशन ने सारा को दुनिया को सबसे कम उम्र का जीनियस बच्चे का खिताब दिया है। सारा को इसके लिए तमिलनाडु क्यूब की तरफ से सारा को सम्मानित किया गया है।