भाजपा नेता की हत्या मामले में कसा शिकंजा, नौ पर आरोपपत्र
भाजपा नेता की हत्या के मामले में तीन डॉक्टरों सहित नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। यह जानकारी डिप्टी एसपी मनोज मिश्रा ने दी। यह घटना दस जून को उस समय घटी जब मीरापुर शहर के भाजपा उपाध्यक्ष ओम वीर सिंह मॉर्निग वाक के लिए घर से निकले थे।
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता की हत्या के मामले में तीन डॉक्टरों सहित नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। यह जानकारी डिप्टी एसपी मनोज मिश्रा ने दी।
यह घटना दस जून को उस समय घटी जब मीरापुर शहर के भाजपा उपाध्यक्ष ओम वीर सिंह मॉर्निग वाक के लिए घर से निकले थे। मोंटी क्रास रोड में दो हमलावरों ने देशी पिस्तौल से उनपर हमला बोल दिया। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई, जिसमें भाजपा नेता गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर पड़े। बाद में उनकी मौत हो गई। वे आर्मी से रिटायर हुए थे।
पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि एक अभियुक्त अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।