Move to Jagran APP

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी गईं 158.16 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की खुराक: केंद्र

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 वैक्सीन की 158.16 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध करवाई हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास 13.25 करोड़ कोरोना वैक्सीन की अतरिक्त डोज उपलब्ध हैं।

By Geetika SharmaEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 11:54 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 12:56 PM (IST)
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी गईं 158.16 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की खुराक: केंद्र
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई 158.16 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन: केंद्र

नई दिल्ली, एएनआइ। देश मेंं वैक्सीनेशन अभियान के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 वैक्सीन की 158.16 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध करवाई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त चैनल और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक 158 करोड़,16 लाख ,75 हाजार, 635 वैक्सीन की अतिरिक्त डोज प्रदान उपलब्ध करवाई हैं।

loksabha election banner

राज्यों के पास उपलब्ध अतिरिक्त वैक्सीन

मंत्रालय ने आगे कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास 13.25 करोड़ (13.25 करोड़, 25 लाख, 29 हजार, 901) कोरोना वैक्सीन की अतरिक्त डोज उपलब्ध हैं। देशभर मेंं कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू किया गया था। रविवार को इसे एक साल पूरा हो गया। आपको बता दें कि भारत का संचयी टीकाकरण कवरेज 158.04 करोड़ से अधिक हो गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वैक्सीनेशन के योग्य आबादी को वैक्सीन की 1,58,04,41,770 डोज दी जा चुकी हैं।

बढ़ रहा है संक्रमण दर

इसके साथ ही भारत सरकार की ओर से वैक्सीनेशन के अभियान को और तेज किया गया है, जिससे लोगों को कोरोना के खतरे से बचाया जा सकें। ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए देश में स्वास्थ्य कर्मियों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित और 60 साल के अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज (बूस्टर डोज) लगाने की मुहिम भी शुरू की गई है। साथ ही 15 से 18 साल तक की उम्र के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया है। अब तक 48.48 लाख लोगों को (बूस्टर) सतर्कता डोज भी लगाई गई हैं। देश में मामलों की बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र व सभी राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की पाबंदिया लागू की गई हैं। पिछले 24 घंटों में मामले कम होने के बावजूद संक्रमण दर बढ़ रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.