Move to Jagran APP

देश से खत्‍म हो भ्रष्टाचार और जातिवाद: सुमित्रा महाजन

लोकसभा स्‍पीकर ने सबके मन में देश की आजादी का भाव जगाते हुए कहा कि हमें देश से जातिवाद और भ्रष्‍टाचार को खत्‍म करना होगा।

By Monika MinalEdited By: Published: Sun, 24 Sep 2017 10:29 AM (IST)Updated: Sun, 24 Sep 2017 10:29 AM (IST)
देश से खत्‍म हो भ्रष्टाचार और जातिवाद: सुमित्रा महाजन

इंदौर (नईदुनिया)। लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन ने देश से भ्रष्‍टाचार और जातिवाद के पूर्ण उन्‍मूलन की बात कही और सभी के मन में देश की आजादी का भाव जगाया। इससे पहले 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। उन्होंने हर भारतीय के मन में देशप्रेम की अलख जगाई थी। सुमित्रा महाजन शनिवार को गांधी हॉल परिसर में आयोजित प्रदर्शनी को संबोधित कर रहीं थीं।

loksabha election banner

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश को आजादी एक दिन में नहीं मिली। इसके लिए अनगिनत लोगों ने युद्ध लड़े, बलिदान दिया। गांधी जी ने पूरे देश में आजादी के लिए माहौल तैयार किया। एक आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने सभी के मन में देश की आजादी का भाव जगाया।

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सफाई को लेकर देश में जागरूकता बढ़ी है, लेकिन किसी भी शहर की स्वच्छता तभी बरकरार रह सकती है जब समाज व शहरवासी इसके लिए आगे आएं।

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में बाली घोषणापत्र से भारत ने खुद को किया अलग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.