आंध्र प्रदेश : नशे के बड़े गोरखधंधे का भंडाफोड़, एंबुलेंस से पौने तीन करोड़ का गांजा जब्त
आंध प्रदेश के विशाखापट्टनम में नशे के एक बड़े गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक एंबुलेंस से 1813 किलो ग्राम गांजा पकड़ा गया है। इस गांजे की कीमत 2 करोड़ 71 लाख 95 हजार रुपये है।
By Digpal SinghEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 01:45 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 01:59 PM (IST)
विशाखापट्टनम, एंजेंसी। आंध प्रदेश के विशाखापट्टनम में नशे के एक बड़े गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक एंबुलेंस से 1813 किलो ग्राम गांजा पकड़ा गया है। इस गांजे की कीमत 2 करोड़ 71 लाख, 95 हजार रुपये है।
आंध्र प्रदेश की डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की कार्रवाई में यह गांजा पकड़ा गया है। चिंताजनक बात यह है कि जो एंबुलेंस मरीजों की जान बचाने के लिए इस्तेमाल होनी चाहिए, उसका इस्तेमाल नशे के धंधे के लिए हो रहा है।
दूसरी तरफ गोवा में पुलिस ने चार रूसी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से 12 लाख 12 हजार रुपये मूल्य की नारकोटिक्स भी जब्त की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें