Move to Jagran APP

दुश्मन देश को देंगे मात, पाकिस्तान की गोलाबारी से बचाएंगे 14,400 बंकर

जम्मू संभाग में 210 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा और राज्य में 740 किलोमीटर नियंत्रण रेखा पाकिस्तानी गोलाबारी की जद में है।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Sun, 07 Jan 2018 09:45 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jan 2018 11:46 AM (IST)
दुश्मन देश को देंगे मात, पाकिस्तान की गोलाबारी से बचाएंगे 14,400 बंकर
दुश्मन देश को देंगे मात, पाकिस्तान की गोलाबारी से बचाएंगे 14,400 बंकर

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू संभाग में पाकिस्तानी गोलीबारी का सामना करने वाले सीमांत क्षेत्र के निवासियों के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आइबी) के पास 14,400 से ज्यादा सामुदायिक और निजी बंकर बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने 415.74 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। बंकरों का निर्माण राज्य सरकार नहीं, बल्कि केंद्रीय निर्माण एजेंसी करेगी।

loksabha election banner

जम्मू संभाग में 210 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा और राज्य में 740 किलोमीटर नियंत्रण रेखा पाकिस्तानी गोलाबारी की जद में है। गत वर्ष पाकिस्तानी गोलाबारी से राज्य में 35 लोगों की मौत हुई थी। इनमें सेना, सीमा सुरक्षा बल के 23 जवान और 12 नागरिक शामिल हैं। 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। ऐसे हालात में लोगों के घरों के साथ बनने वाले बंकर उनकी जान बचाने में वरदान साबित होंगे। गोलाबारी शुरू होने के बाद लोगों के घरों से निकलकर सामुदायिक बंकर तक जाना संभव नहीं होता था। अब जम्मू संभाग में बनाए जाने वाले 14400 बंकरों में से सीमांत जिलों राजौरी व पुंछ में 7298 बंकर बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  सौंपा घुसपैठिए का शव, पाक ने पुंछ व राजौरी सीमा पर दागे मोर्टार

जम्मू, कठुआ व सांबा जिलों में आइबी से सटे इलाकों में 7162 भूमिगत बंकर बनेंगे। 13,029 निजी बंकर और 1431 सामुदायिक बंकर होंगे। निजी बंकर 160 वर्गफीट का होगा। इसमें आठ लोग शरण ले पाएंगे व सामुदायिक बंकर 800 वर्गफीट का होगा। इसमें जरूरत पड़ने पर 40 लोग शरण ले सकेंगे। राजौरी में 4918 निजी, 372 सामुदायिक, पुंछ में 1320 निजी व 688 सामुदायिक, कठुआ में 3076 निजी व 243 सामुदायिक, जम्मू में 1200 निजी व 120 सामुदायिक व सांबा जिले में 2515 निजी व आठ सामुदायिक बंकर बनाए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार हर बंकर सीमा से तीन किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसी से बंकरों का निर्माण करवाने का फैसला करने के साथ राज्य सरकार को निर्देश दिए कि इनके लिए भूमि चिह्नित की जाए ताकि जल्द काम शुरू हो।

यह भी पढ़ें:  पाकिस्‍तान पर फिर गिरी गाज, अमेरिका ने की अब यह बड़ी कार्रवाई

नए बंकर बनाने के फैसले से पहले जम्मू जिले में 60 बंकर बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये जारी किए गए थे। यह कार्य पूरा हो गया है। इस पर 2.94 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सीमांत क्षेत्रों में निजी, सामुदायिक बंकर बनाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। रविवार को जम्मू में पत्रकारों से सांसद ने कहा कि बंकर बनने से सीमा के पास जान-माल के नुकसान पर रोक लगेगी। प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सीमांत वासियों की बड़ी पुरानी मांग को स्वीकार किया गया है। सीमांत वासियों के जज्बे को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.