Move to Jagran APP

दुबई में हिरासत में लिए गए सिंगर मीका सिंह, छेड़छाड़ का आरोप

दुबई में बॉलिवुड के गायक मीका सिंह हिरासत में लिया गया। उन पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 10:26 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 12:28 AM (IST)
दुबई में हिरासत में लिए गए सिंगर मीका सिंह, छेड़छाड़ का आरोप
दुबई में हिरासत में लिए गए सिंगर मीका सिंह, छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली, प्रेट्र। फिल्म गायक मीका सिंह को दुबई में हिरासत में ले लिया गया है। आधिकारिक रूप से हिरासत में लिए जाने के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि उन पर ब्राजील की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि उन्हें बुधवार और गुरुवार की रात में करीब तीन बजे दुबई की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीका पर ब्राजील की एक 17 साल की लड़की को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप है।

Image result for mika singh

दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में लेकर थाने में रखा है। खबर है कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार मीका एक बॉलीवुड परफॉमरमेंस के लिए दुबई में थे। पकड़े जाने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी जमानत का भी प्रयास किया।

पहले भी रहा है विवादों से नाता
मीका पहले भी अपने विवादों के कारण जाने जाते रहे हैं। इसके पहले 2015 में दिल्ली में एक कार्यक्रम में एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 2014 में उनपर हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया था, जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा दी थी। इससे पहले 2006 में राखी सावंत ने जबरन किस करने के लिए उन पर केस दर्ज कराया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.