Move to Jagran APP

Blue Moon October 2020: आज आसमान में दिखेगा ब्लू मून, जानें क्या है इसका महत्व

आज यानी 30 अक्टूबर 2020 को एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन पूर्णिमा है और साथ ही में शरद पूर्णिमा भी इसी दिन देशभर मनाई जाएगी। इसी दिन आसमान में आपको ब्लू मून दिखाई देगा। तो जानें ब्लू मून क्या होता है और इसका क्या महत्व है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 03:40 PM (IST)
Blue Moon October 2020:  आज आसमान में दिखेगा ब्लू मून, जानें क्या है इसका महत्व
Blue moon October 2020: आज आसमान में दिखेगा ब्लू मून, जानें क्या है इसका महत्व।

नई दिल्ली, जेएनएन। ब्लू देखने के लिए सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल यानी 30 अक्टूबर 2020 को एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन पूर्णिमा है और साथ ही में शरद पूर्णिमा भी इसी दिन देशभर मनाई जाएगी। एक ही महीने में दो पूर्णिमा है। ऐसे में 30 अक्टूबर को ब्लू मून आसमान में आपको दिखाई देगा। तो क्या जानते हैं कि क्या होता है ब्लू मून और इसका क्या महत्व है। 

loksabha election banner

क्या होता है ब्लू मून

ब्लू नाम से सभी लोगों को लग रहा होगा कि चांद का रंग बदल नीला हो जाएगा। दरअसल, एक ही महीने एक पूर्णिमा की तिथि होती है, लेकिन इस महीने एक महीने में यह तिथि दो बार पड़ रही है। पहली पूर्णिमाम 1 अक्टूबर को थी वहीं दूसरी पूर्णिमा 30 या 31 अक्टूबर को है। ऐसे में दूसी पूर्णिमा का चांद ही ब्लू मून कहलाता है। 

ब्लू मून का महत्व

शरद पूर्णिमा का यह त्‍योहार धार्मिक महत्‍व के लिए तो जानी जाता है इसके साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए यह मून बेहत खास माना जाता है। यानी शरद पूर्णिमा पर चांद की खूबसूरती आपने  मिस कर दी तो आप बहुत कुछ मिस कर देंगे। इस रात को चंद्रमा सबसे खूबसूरत नजर आता है और उसके दीदार करने के लिए सभी लोग अपनी छतों पर इंतजार कर करते हैं। 

आसमान में कब दिखेगा ब्लू मून

ञआप आसमान में ब्लू मून को 30 अक्टूबर 2020 की शाम 5:45 बजे से 31 अक्टूबर रात्रि 8:18 बजे तक देख सकते हैं। अगर आप इस समय ब्लू मून को नहीं देख पाते तो आप को 19 साल का इंतजार करना पड़ेगा। अगर इस साल 30 अक्टूबर 2020 को आप ब्लू मून नहीं देख पाये, तो दोबारा आप को इसे 2039 में ही देखने का मौका मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.