Move to Jagran APP

प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

दक्षिण-पश्चिम जिला के नजफगढ़ में लिवइन रिलेशन में रहने वाली युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती पेशे से अकाउंटेंट हैं। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। दबाब डालने पर उसने शादी से इंकार कर लिया। युवती के बयान के बाद नजफगढ़ थाना पुि

By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 05:48 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 07:37 AM (IST)
प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला के नजफगढ़ में लिवइन रिलेशन में रहने वाली युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती पेशे से अकाउंटेंट हैं। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। दबाब डालने पर उसने शादी से इंकार कर लिया। युवती के बयान के बाद नजफगढ़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी प्रेमी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, नजफगढ़ की रहने वाली 26 वर्षीय युवती एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करती है। गत वर्ष सोशल साइट के माध्यम से उसकी पहचान एक युवक नरेश से हो गई। चैटंग के दौरान दोनों की जान-पहचान बढ़ी और वे आपस में प्रेम करने लगा। बाद में उन्होंने एक साथ रहने का निर्णय लिया। नरेश एक होटल में रिशेप्सनिस्ट का काम करता है। गत छह महीने से दोनों नजफगढ़ के धर्मपुरा कालोनी में किराए के मकान में लिवइन रिलेशन में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपने बयान में बताया कि आरोपी युवक शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

बाद में जब पीड़िता ने युवक पर शादी करने का दबाव डाला तो वह इससे मुकर गया। इसकी शिकायत युवती ने बृहस्पतिवार को नजफगढ़ थाने में की। इसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों में पहले से जान पहचान थी और दोनों की सहमती से शारीरिक संबंध बने थे। इसलिए फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि राजधानी में आए दिन लिवइन रिलेशन में रहने वाली युवती से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ज्यादातर युवतियां शादी के झांसे में आकर शारीरिक संबंध बना लेती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.