Move to Jagran APP

हरियाणा में 14 अगस्त से शुरू होगा भाजपा का चुनाव प्रचार

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना चुनावी अभियान 14 अगस्त से शुरू करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पार्टी 14 अगस्त से राज्य में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत करेगी। खुद शाह महेंद्रगढ़ से इस इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। हरियाणा में पार्टी के अध्यक्ष राम बिलास शर्मा

By Edited By: Published: Sat, 09 Aug 2014 02:11 PM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2014 02:11 PM (IST)
हरियाणा में 14 अगस्त से शुरू होगा भाजपा का चुनाव प्रचार

चंडीगढ़। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना चुनाव प्रचार 14 अगस्त से शुरू करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पार्टी 14 अगस्त से राज्य में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत करेगी। खुद शाह महेंद्रगढ़ से इस इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

loksabha election banner

हरियाणा में पार्टी के अध्यक्ष राम बिलास शर्मा के मुताबिक चुनाव अभियान के तहत पार्टी इस तरह की तीन चार यात्राओं को ऑर्गेनाइज करेगी जो पूरे हरियाणा में घूमेंगी। उनके मुताबिक महेंद्रगढ़ वही जगह हैं जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी-अपनी सभाओं को संबोधित किया था। शर्मा खुद इस दौरान होने वाली यात्रा में महेंद्रगढ़ से साथ होंगे।

ग्यारह दिनों तक चलने वाली यह यात्रा रेवाड़ी, गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद और पलवल समेत राज्य की 23 विधानसभाओं को कवर करेगी। केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह राव, कृष्णपाल गुज्जर भी इसका हिस्सा होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य की जनता को मौजूदा सरकार की कारगुजारियों के बारे में बताना होगा। राम बिलास शर्मा ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जमकर भ्रष्टाचार किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने गलत तरीके से किसानों की जमीनों लीं। उन्होंने राज्य सरकार पर विकास के नाम पर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है।

शर्मा ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा के दौरान पूरे राज्य में घूम-घूमकर राज्य की जनता को सरकार की कारगुजारियों की जानकारी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार लोगों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करवा सकी, सड़कों की खस्ताहाल की बदौलत इन पर चल पाना मुश्किल हो गया है।

पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कमल खिलने के आसार

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जेटली ने कहा, कांग्रेस ने देश को किया खोखला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.