Move to Jagran APP

Bird Flu Scare: पूरे उत्तर भारत में गहराया बर्ड फ्लू का संकट, कई राज्यों में लक्षण मिलने से सतर्कता बढ़ी, सरकारें हुईं अलर्ट

महाराष्ट्र के लातूर जिले में दो दिनों में 128 मुर्गियों सहित 180 पक्षियों की मौत के बाद अलर्ट है। हालांकि पक्षियों की मौत का कारण अभी तक अज्ञात है। उधर कर्नाटक में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 10:15 PM (IST)
Bird Flu Scare: पूरे उत्तर भारत में गहराया बर्ड फ्लू का संकट, कई राज्यों में लक्षण मिलने से सतर्कता बढ़ी, सरकारें हुईं अलर्ट
बर्ड फ्लू की दहशत के चलते कानपुर में 49 मुर्गे मारकर जलाए

नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं दिल्ली और महाराष्ट्र से सैंपल के नतीजों का इंतजार है। पंचकूला में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद हरियाणा सरकार ने नौ रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में किसी भी सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। उधर, बर्ड फ्लू के चलते केरल के तिरुवनंतपुरम में पोल्ट्री उद्योग पर जबर्दस्त मार पड़ी है। वहीं दो और जिलों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।

loksabha election banner

महाराष्ट्र के लातूर जिले में दो दिनों में 128 मुर्गियों सहित 180 पक्षियों की मौत के बाद अलर्ट है। हालांकि, पक्षियों की मौत का कारण अभी तक अज्ञात है। उधर कर्नाटक में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने रविवार को यह जानकारी दी है। हालांकि अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद पोल्ट्री उद्योग पर 25 से 30 फीसदी की गिरावट आई है।

नहीं थम रहा दिल्ली में पक्षियों की मौत का सिलसिला

दिल्ली में पक्षियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को भी अलग-अलग जगह पक्षियों की मौत होने की सूचना मिली है। कुल मिलाकर अभी तक 97 कौए और 27 बतखें मृत पाई गई हैं। बर्ड फ्लू के मद्देनजर पशुपालन विभाग ने जांच के लिए नमूनों को जालंधर भेज दिया है। पशुपालन विभाग ने तय मानकों के अनुसार मृत कौओं को जमीन में दफना दिया है।

बर्ड फ्लू की दहशत, कानपुर में 49 मुर्गे मारकर जलाए

बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ी है। कानपुर के चिड़ियाघर में रेड जंगल फाउल (जंगली मुर्गा) में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर आठ मुर्गों को मारकर जला दिया गया। वहीं शहर भर में अलग-अलग क्षेत्रों में 41 मुर्गे मारे गए। कानपुर चिड़ियाघर के 10 किमी के दायरे में मुर्गा मांस बिक्री पर रोक है। साथ ही बड़े पार्को में टहलने पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इटावा के सैफई क्षेत्र में एक बड़े पोल्ट्री फार्म पर करीब दो हजार मुर्गें-मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर वहां से पक्षियों व मांस-अंडों के मंगवाने पर रोक लगा दी गई है।

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में फैला संक्रमण

अब तक मध्य प्रदेश के 18 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। रविवार को बड़वानी, भोपाल, होशंगाबाद, अशोकनगर और दतिया के सैंपल में बर्ड फ्लू का वायरस होने की पुष्टि हुई है। केवल कोऔं के सैंपल में ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। पशुपालन विभाग के मुताबिक पैंतीस जिलों से कौओं के मरने की सूचना मिली है। अब तक करीब 1100 कौओं के मरने की सूचना मिल चुकी है। सभी जिलों से सैंपल जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजे गए हैं। 18 जिलों के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। तीन जिलों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 14 जिलों के सैंपल की रिपोर्ट आना है। शनिवार को शिवपुरी, राजगढ़, विदिशा और शाजापुर से भेजे गए मृत पक्षियों के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.