Move to Jagran APP

Bird Flue Scare : छत्तीसगढ़ में भी हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, अब तक देश में कुल 11 राज्य हुए प्रभावित

छत्तीसगढ़ के अलावा बर्ड फ्लू से प्रभावित राज्यों में दिल्ली महाराष्ट्र उत्तराखंड उत्तर प्रदेश केरल राजस्थान मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश हरियाणा और गुजरात शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में जीएस पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 10:43 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:01 PM (IST)
Bird Flue Scare : छत्तीसगढ़ में भी हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, अब तक देश में कुल 11 राज्य हुए प्रभावित
मध्य प्रदेश के कई जिलों में कौओं और कबूतरों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो चुकी है।

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू यानी एवियन एनफ्लूएंजा के मामलों की पुष्टि हो गई है। इसके साथ ही अब तक देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यह बीमारी फैल चुकी है। छत्तीसगढ़ के अलावा बर्ड फ्लू से प्रभावित राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल हैं।

loksabha election banner

मत्स्यपालन, पशुधन और डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में जीएस पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

मध्य प्रदेश के हारदा जिले में भी पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में कौओं और कबूतरों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो चुकी है। मंत्रालय के सचिव ने राज्य के मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू कोई नई बीमारी नहीं है, 2006 के बाद से ही हर साल इसके मामले मिलते रहे हैं।

दिल्ली में खोली गई मुर्गा मंडी

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू से अब तक 850 पक्षियों की मौत के बावजूद एशिया की सबसे बड़ी गाजीपुर मुर्गा मंडी को दिल्ली सरकार ने खोलने के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा जिंदा पक्षी और पैक्ड चिकन के आयात पर लगी रोक भी हटा ली गई है। 

गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि बर्ड फ्लू की जांच के लिए गाजीपुर मुर्गा मंडी से लिए गए 100 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अत: सभी रोक और प्रतिबंध के आदेश वापस लेने के निर्देश दे दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बर्ड फ्लू के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 दिनों के लिए मुर्गा मंडी को बंद कर दिया था। उधर, पशुपालन विभाग के निदेशक राकेश ¨सह ने बताया कि बुधवार को 104 नमूनों के परिणाम आए। इनमें 100 नमूने गाजीपुर मंडी में 35 पोल्ट्री पक्षियों के थे। सभी नमूनों के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.