Move to Jagran APP

चीनी कंपनियों को लगेगा बड़ा झटका, 50 निवेश प्रस्तावों की भारत कर रहा समीक्षा

पिछले हफ्ते भारत सरकार ने टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत चीन के 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 08:58 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 08:58 AM (IST)
चीनी कंपनियों को लगेगा बड़ा झटका, 50 निवेश प्रस्तावों की भारत कर रहा समीक्षा
चीनी कंपनियों को लगेगा बड़ा झटका, 50 निवेश प्रस्तावों की भारत कर रहा समीक्षा

नई दिल्ली, रायटर। भारत सरकार चीन से करीब 50 निवेश प्रस्तावों की इस वक्त समीक्षा कर रही है। घटनाक्रम से जुड़े तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सरकार द्वारा इस वर्ष अप्रैल में लाए गए नए नियमों के तहत पड़ोसी देशों के सभी निवेश प्रस्तावों पर सरकार की मंजूरी की जरूरत है। इन पड़ोसी देशों में से भारत में सबसे ज्यादा चीन से निवेश आता रहा है।

loksabha election banner

एक अधिकारी ने इस बारे में बताया कि इन निवेश प्रस्तावों को कई तरह की मंजूरियों की दरकार होगी। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हम अतिरिक्त रूप से सतर्क हैं। ये सभी निवेश प्रस्ताव भारत में नियम बदल जाने के बाद के हैं। वहीं, भारत सरकार द्वारा इस नीति को लागू करने के बाद चीनी​ परेशान हो गया है। चीन ने इसे भेदभाव वाली नीति करार दिया था।

गौरतलब है कि भारत ने चीन की कंपनियों द्वारा छद्म रूप में भारतीय कंपनियों के अधिग्रहण की कोशिशों को रोकने के लिए निवेश के नए नियम बनाए हैं। हाल के दिनों में सीमा पर विवाद के बीच भारत-चीन के द्विपक्षीय रिश्तों में और दरार आई है। लीगल फर्म कृष्णमूर्ति एंड कंपनी के पार्टनर आलोक सोनकर ने कहा कि हाल के सप्ताह में चीन के कम से कम 10 क्लाइंट्स ने निवेश संबंधी सलाह मांगे। लेकिन वे भारतीय नियमों में और स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं।                                                                                        

बता दें कि पिछले हफ्ते ही भारत सरकार ने चीन के 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारत की एकता, रक्षा और राज्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया था। इसमें वीडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक औरयूसी ब्राउजर शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.